फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Bilaspur: Manager accused of embezzlement of Rs 47 lakh arrested from Raipur

Bilaspur: गबन का आरोपी मैनेजर रायपुर से गिरफ्तार, किया था 47 लाख रुपये का गड़बड़झाला

Thu, 27 Oct 2022 09:38 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, बिलासपुर
अमर उजाला ब्यूरो, बिलासपुर Published by: अनुराग सक्सेना Updated Thu, 27 Oct 2022 09:38 PM IST
सार

जांच के दौरान पुलिस टीम को मुखबीर से आरोपी के बारे में सूचना मिली, जिसके बाद गोकुल नगर, वृंदावन कालोनी, थाना टिकरापारा रायपुर से आरोपी मनोज कुमार डोंगरे निवासी उतरदा थाना हरदी बाजार जिला कोरबा को गिरफ्तार कर लिया गया।

विज्ञापन
Bilaspur: Manager accused of embezzlement of Rs 47 lakh arrested from Raipur
पुलिस की गिरफ्त में गबन का आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिलासपुर के व्यापार विहार के एक एजेंसी में 47 लाख रुपए गबन करने के आरोपी मैनेजर को पुलिस ने रायपुर से गिरफ्तार किया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन


तखतपुर निवासी मोईन वनक (35) पिता सीराज वनक वर्ष इजी एजेंसी का प्रोपराइटर है, जो व्यापार विहार बिलासपुर मे इसे संचालित करतें हैं। इनकी कंपनी मे मनोज कुमार डोंगरे जो वर्ष 2019 से 2020 तक कंपनी में बतौर मैंनेजर था,उस कंपनी में खाद्य तेल को अन्य कंपनियों से मंगाकर व्यपारियों से आर्डर लेकर उनके पास खाद्य तेल भेजवाया करता था। साथ ही पैसे की वसूली भी मैनेजर के द्वारा की जाती था।
विज्ञापन


आरोप है कि कुछ दिनों से व्यापारियों से रुपये लेकर माल नहीं छोड़ने और अपना मोबाईल बंद कर देने पर कंपनी में हिसाब-किताब करने से पता चला कि पूर्व मैंनेजर मनोज डोंगरे के द्वारा 47,30,376 रुपये गबन किया गया है। इसके बाद प्रार्थी ने लिखित शिकायत तारबाहर थाने में दी, जिसपर आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच के दौरान पुलिस टीम को मुखबीर से आरोपी के बारे में सूचना मिली, जिसके बाद गोकुल नगर, वृंदावन कालोनी, थाना टिकरापारा रायपुर से आरोपी मनोज कुमार डोंगरे निवासी उतरदा थाना हरदी बाजार जिला कोरबा को गिरफ्तार कर लिया गया। उसे न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed