फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Bilaspur, Ghumarwin, Morsinghi Panchayat, Nalwad Fair

Bilaspur News: शोभायात्रा के साथ हुआ मोरसिंघी नलवाड़ मेले का आगाज

Wed, 08 May 2024 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 08 May 2024 11:55 PM IST
विज्ञापन
Bilaspur, Ghumarwin, Morsinghi Panchayat, Nalwad Fair
बिलासपुर में नलवाड़ मेला मोरसिंघी का बैल पूजन कर मेले का शुभारंभ करते मुख्यातिथि। संवाद
-बच्चों और महिला मंडलों ने शुभारंभ पर दी बेहतरीन प्रस्तुतियां
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
भगेड़ (बिलासपुर)। उपमंडल घुमारवीं के तहत मोरसिंघी पंचायत में नलवाड़ मेले का शुभारंभ मेला कमेटी प्रधान के आर रत्न शर्मा की अध्यक्षता में किया गया। इस मेले को हर वर्ष 8 से 10 मई तक आयोजित किया जाता है। वाईएस परमार विश्वविद्यालय नौणी सोलन के पूर्व वाईस चांसलर डॉ. हरी चंद शर्मा और राजकुमार शर्मा ने मेले में विशेष मुख्यातिथि के रूप में शिकरत की। मोरसिंघी मंदिर में पूजा और कन्या पूजन के बाद मंदिर से मेला स्थल तक शोभायात्रा निकाली गई। इसमें भारी संख्या में स्थानीय जनता ने भाग लिया। मुख्यअतिथि ने बैल पूजन, खूंटी गाड़कर और दीप प्रज्वलन कर मेले का आगाज किया। स्थानीय विद्यालयों के बच्चों और महिला मंडलों ने स्वागत गान, पहाड़ी नाटियां और भांगड़ा की प्रस्तुतियां दीं। मेला कमेटी ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। मेला कमेटी प्रधान के आररत्न शर्मा ने अतिथियों और क्षेत्र की जनता का स्वागत किया। मुख्य अतिथि डॉ. हरी चंद शर्मा ने तीन दिवसीय नलवाड़ मेला मोरसिंघी के शुभारंभ पर मेला कमेटी, समस्त उपस्थित जनता को बधाई दी। मुख्य अतिथि व अन्य पदाधिकारियों ने प्रतिभागियों को सम्मानित किया।इस दौरान मेला कमेटी ने सामाजिक क्षेत्र में अपना बहुमूल्य योगदान देने वाली विभूतियों को भी सम्मानित किया। इस मौके पर के आर रत्न शर्मा, राहुल चौहान, अच्छर पाल,भगत राम शर्मा,शहजाद चौहान, रोशन लाल धीमान, ज्ञानचंद, शहजाद चौहान,अभिषेक सोनी, बाबू लाल , ब्रह्मदत्त, प्रकाश चौहान, जगदीश चौहान पूर्व प्रधान पटेर सुरेश कुमार, पंचायत मोरसिंघी के उपप्रधान अनिल कुमार व अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

बिलासपुर में नलवाड़ मेला मोरसिंघी का बैल पूजन कर मेले का शुभारंभ करते मुख्यातिथि। संवाद

बिलासपुर में नलवाड़ मेला मोरसिंघी का बैल पूजन कर मेले का शुभारंभ करते मुख्यातिथि। संवाद

बिलासपुर में नलवाड़ मेला मोरसिंघी का बैल पूजन कर मेले का शुभारंभ करते मुख्यातिथि। संवाद

बिलासपुर में नलवाड़ मेला मोरसिंघी का बैल पूजन कर मेले का शुभारंभ करते मुख्यातिथि। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed