फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Bilaspur Gaurav a clerk at the Jhanduta SDM office has been suspended

RLA Bilaspur Scam: एसडीएम कार्यालय झंडूता का क्लर्क गौरव भारद्वाज निलंबित, वाहन फर्जीवाड़ा केस में है फरार

Tue, 03 Feb 2026 06:40 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर। Published by: अंकेश डोगरा Updated Tue, 03 Feb 2026 06:40 PM IST
सार

बिलासपुर आरएलए में हुए वाहन पंजीकरण के फर्जीवाड़े में फरार चल रहे क्लर्क गौरव भारद्वाज को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Bilaspur Gaurav a clerk at the Jhanduta SDM office has been suspended
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एसडीएम कार्यालय झंडूता में तैनात क्लर्क गौरव भारद्वाज को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। गौरव पर दिल्ली में एक आपराधिक मामला दर्ज होने और लंबे समय से ड्यूटी से गायब रहने के चलते यह कार्रवाई अमल में लाई गई है। गौरव बिलासपुर आरएलए में हुए वाहन पंजीकरण के फर्जीवाड़े में फरार चल रहा है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार निदेशक (भूमि अभिलेख) हिमाचल प्रदेश ने यह आदेश जारी किए हैं। क्लर्क गौरव के खिलाफ नई दिल्ली के क्राइम ब्रांच थाने में विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। फिलहाल दिल्ली पुलिस इस मामले में जांच और पूछताछ कर रही है। उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार की रिपोर्ट के अनुसार संबंधित कर्मचारी 21 जनवरी 2026 से बिना किसी पूर्व सूचना या सक्षम प्राधिकारी की अनुमति के ड्यूटी से अनुपस्थित चल रहा है।
विज्ञापन


आधिकारिक निर्देशों की अवहेलना और आपराधिक मामले में संलिप्तता को देखते हुए प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। निदेशक भूमि अभिलेख ने केंद्रीय सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम, 1965 के नियम 10(1) के तहत मिली शक्तियों का प्रयोग करते हुए गौरव को तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि के दौरान उनका मुख्यालय निर्धारित नियमों के अनुसार तय किया जाएगा। बताते चलें कि गौरव को दिल्ली क्राइम ब्रांच की पुलिस तलाश कर रही है। लेकिन वह अब तक फरार चला है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed