{"_id":"61d33e9db10d4573085821e0","slug":"bilaspur-college-won-6-medals-in-youth-festival-bilaspur-news-sml395587754","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूथ फेस्टीवल में बिलासपुर कॉलेज ने छह पदक किए अपने नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूथ फेस्टीवल में बिलासपुर कॉलेज ने छह पदक किए अपने नाम
विज्ञापन
बिलासपुर। युवा महोत्सव ग्रुप-2 में बिलासपुर कालेज के कलाकारों ने शानदार प्रदर्शन किया। इंटर कॉलेज गायन और वाद्य यंत्र में बिलासपुर कालेज के कलाकारों ने अपने हुनर का बेहतरीन प्रदर्शन कर छह पदक अपने नाम किए।
बिलासपुर पहुंचने पर कॉलेज की प्रतिभागी टीम का प्रिंसिपल नीना वासुदेवा और स्टाफ ने भव्य स्वागत किया। विजेता कलाकारों को सम्मानित भी किया गया।
बता दें कि मंडी के सुंदरनगर के बीबीएमबी कालोनी स्थित गायत्री कालेज आफ एजूकेशन में आयोजित युवा महोत्सव की इंटर कॉलेज गायन और वाद्य यंत्र प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था।
बिलासपुर कॉलेज की टीम में शामिल श्रुति शर्मा ने शास्त्रीय गायन तृतीय स्थान हासिल किया। समूह गान (इंडियन फोक और लोकगीत) में तृतीय, एकल गायन (लोकगीत) अभय कुमार ने तृतीय स्थान, फोक आर्केस्ट्रा में तृतीय, वैस्टर्न ग्रुप सांग में तृतीय, सितार वादन, गजल और तबला वादन में भी तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
बिलासपुर की टीम में डॉ. मनोहर, रवि प्रकाश, राजेश कुमार जबकि प्रतिभागियों में श्रुति शर्मा, अभिषेक कुमार, अभय कुमार, अनुभव सिंह, दीक्षा, गुलशन, खेमराज, कनिष्का चौहान, मुस्कान, नेहा ठाकुर, शुभांषु शांडिल्य, पंकज वर्मा, शिव कुमार, संदीप, मनीष, दीक्षा, अक्षय कौशल, दीपांशु शर्मा, उमेश आदि शामिल रहे।