{"_id":"6911e1a69b932a9d85035c7f","slug":"bilaspur-college-womens-team-won-two-medals-in-the-inter-college-boxing-competition-bilaspur-news-c-92-1-bls1002-148101-2025-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: बिलासपुर कॉलेज की महिला टीम ने अंतर महाविद्यालय मुक्केबाजी प्रतियोगिता में जीते दो पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: बिलासपुर कॉलेज की महिला टीम ने अंतर महाविद्यालय मुक्केबाजी प्रतियोगिता में जीते दो पदक
Mon, 10 Nov 2025 11:26 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Mon, 10 Nov 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
बिलासपुर कॉलेज में अंतर महाविद्यालय मुक्केबाजी प्रतियोगिता में पदक जीतने पर खिलाडिय़ों का स्वागत
महाविद्यालय पहुंचने पर खिलाड़ियों का किया स्वागमत, खिलाई मिठाई
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राजकीय महाविद्यालय बिलासपुर की महिला वर्ग की मुक्केबाजी टीम ने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित अंतर महाविद्यालय मुक्केबाजी प्रतियोगिता में एक कांस्य और एक रजत पदक जीता।
यह दो दिवसीय प्रतियोगिता 6 और 7 नवंबर को राजकीय महाविद्यालय रामपुर में हुई। इस प्रतियोगिता में बिलासपुर कॉलेज की चार खिलाड़ी छात्राओं ने भाग लिया। 57 किलोग्राम भार वर्ग में सोहा खान ने कांस्य और 54 किलोग्राम भार वर्ग में आरती ठाकुर ने रजत पदक प्राप्त किया है। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. पीएस कटवाल सहित समस्त प्रशासन ने खिलाड़ियों और टीम प्रभारी डॉ. राधे श्याम का फूल मालाएं पहनाकर और मिठाई खिलाकर स्वागत किया गया। प्राचार्य ने कहा कि महिला वर्ग की टीम ने प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करके महाविद्यालय का मान बढ़ाया है। उन्होंने इन विद्यार्थियों के सुखद भविष्य की कामना की। इस अवसर पर सह-प्राचार्य प्रो. प्रेमजीत, प्रो. रंजीत, प्रो. सुरजीत, प्रो. श्रवण, डॉ. रितु शर्मा, डॉ. नम्रता, टीम प्रभारी डॉ. राधे श्याम आदि उपस्थित रहे।