फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Bilaspur college students dominate the Red Run Marathon.

Bilaspur News: रेड रन मैराथन में बिलासपुर कॉलेज के विद्यार्थियों का दबदबा

Fri, 25 Sep 2026 12:55 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
Bilaspur college students dominate the Red Run Marathon.
बिलासपुर कॉलेज के विद्यार्थियों को रेड रन मैराथन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर सम्मानित करते हु
पुरुष वर्ग में पहले पांच और महिला वर्ग में पहले चार स्थान कॉलेज के नाम, विजेताओं को नकद पुरस्कार
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राजकीय महाविद्यालय बिलासपुर के रेड रिबन क्लब के विद्यार्थियों ने स्वास्थ्य विभाग के राज्य एड्स नियंत्रण कार्यक्रम के तहत युवा उत्सव-2026 के अवसर पर आयोजित रेड रन मैराथन में शानदार प्रदर्शन किया। जिले के 10 महाविद्यालयों ने मैराथन में भाग लिया। पुरुष वर्ग में कॉलेज के विद्यार्थियों ने पहले पांचों और महिला वर्ग में पहले चार स्थान हासिल किए।
पुरुष वर्ग में मनीष प्रथम, मनोज द्वितीय, अभिषेक तृतीय, अमित चतुर्थ और आयुष ठाकुर पांचवें स्थान पर रहे। महिला वर्ग में अंशुल ने पहला, वंशिका ने दूसरा, तनिष्का ने तीसरा और मानसी ने चौथा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

पहले स्थान पर रहे प्रतिभागी को 2,500 रुपये, दूसरे को 2,000 रुपये, तीसरे को 1,500 रुपये तथा चौथे और पांचवें स्थान के लिए 700-700 रुपये का पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. पीएस कटवाल और रेड रिबन क्लब की नोडल अधिकारी डॉ. सोनिया राठौर ने विजेता विद्यार्थियों को बधाई दी और उनकी मेहनत व उत्साह की सराहना की। इस अवसर पर उप-प्राचार्य प्रो. प्रेमजीत, डॉ. रितु, डॉ. नम्रता, डॉ. नवेंदु, प्रो. अश्वनी सहित सलाहकार समिति के सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed