Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Bilaspur College starts admission in self-financing course

Bilaspur News: बिलासपुर कॉलेज में सेल्फ फाइनेंसिंग कोर्स में प्रवेश शुरू

Tue, 12 May 2026 11:26 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
Bilaspur College starts admission in self-financing course
अभ्यर्थी 30 मई तक ऑनलाइन कर सकते हैं आवेदन
विज्ञापन

4 जून को महाविद्यालय में होगी सेंट्रलाइज्ड काउंसलिंग
6 जून को निकाली जाएगी पहली मेरिट सूची

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राजकीय महाविद्यालय बिलासपुर में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए सेल्फ फाइनेंसिंग कोर्स में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके तहत बैचलर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन (बीसीए), बैचलर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (बीबीए), बैचलर ऑफ टूर एंड ट्रैवल मैनेजमेंट (बीटीटीएम) और बीएससी (ऑनर्स) बायो टेक्नोलॉजी कोर्स में दाखिले के लिए 30 मई तक आवेदन किया जा सकता है।
प्रवेश प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है। अभ्यर्थियों का चयन 12वीं में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की जाने वाली मेरिट सूची के अनुसार किया जाएगा। आवेदन के लिए 10वीं, 12वीं की मार्कशीट, आधार कार्ड, फोटो, चरित्र प्रमाण पत्र, माता-पिता की फोटो सहित अन्य जरूरी दस्तावेज अनिवार्य हैं।
विज्ञापन

महाविद्यालय में बीबीए में 60, बीसीए में 60, बीटीटीएम में 40 तथा बीएससी (ऑनर्स) में 30 सीटें हैं। इसके अतिरिक्त प्रत्येक कोर्स में नियमानुसार 10 प्रतिशत सीटें ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए और एक सीट सिंगल गर्ल चाइल्ड के लिए आरक्षित है। सेंट्रलाइज्ड काउंसलिंग 4 जून को सुबह 10 बजे महाविद्यालय परिसर में होगी। इसमें अभ्यर्थियों की उपस्थिति अनिवार्य होगी। अनुपस्थित रहने पर अभ्यर्थी का सीट पर दावा मान्य नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहली मेरिट सूची 6 जून को सुबह 11 बजे जारी की जाएगी। चयनित अभ्यर्थी 7 जून शाम 4 बजे से 9 जून दोपहर 12 बजे तक फीस जमा कर सकेंगे। दूसरी मेरिट सूची 11 जून को शाम 4 बजे निकाली जाएगी। चयनित अभ्यर्थी 11 जून शाम 5 बजे से 13 जून तक फीस जमा कर पाएंगे।
इच्छुक अभ्यर्थी समय रहते आवेदन करें और अधिक जानकारी के लिए कॉलेज की आधिकारिक वेबसाइट अथवा उपलब्ध मोबाइल नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं।
-डॉ. पीएस कटवाल, प्राचार्य, बिलासपुर कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed