{"_id":"68da879540252da6c104db1f","slug":"bilaspur-college-mens-kabaddi-team-won-the-title-for-the-fourth-time-bilaspur-news-c-92-1-bls1002-145468-2025-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: बिलासपुर कॉलेज की पुरुष कबड्डी टीम ने जीता चौथी बार खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: बिलासपुर कॉलेज की पुरुष कबड्डी टीम ने जीता चौथी बार खिताब
Mon, 29 Sep 2025 11:48 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Mon, 29 Sep 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
बिलासपुर महाविद्यालय में चौथी बार कबड्डी विजेता बनने वाली टीम को सम्मानित करते हुए। स्रोत: कॉले
कॉलेज पहुंचने पर टीम का हार पहनाकर और मिठाई खिलाकर किया स्वागत
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राजकीय महाविद्यालय बिलासपुर की पुरुष कबड्डी टीम ने इंटर कॉलेज प्रतियोगिता में चौथी बार खिताब जीता है। चार दिवसीय प्रतियोगिता राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय नादौन में हुई थी।
सेमीफाइनल मैच में बिलासपुर कॉलेज की टीम ने राजकीय महाविद्यालय नाहन की टीम को 45-16 से हराकर जीत हासिल की। उसके बाद फाइनल मैच में बिलासपुर की टीम ने राजकीय महाविद्यालय सोलन की टीम को 45-24 से हराकर जीत हासिल की। महाविद्यालय पहुंचने पर प्राचार्य डॉ. पीएस कटवाल सहित एडवाइजरी कमेटी के सदस्यों ने विजेता टीम का हार पहनाकर स्वागत किया और मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं। कॉलेज की स्पोर्ट्स कमेटी के सचिव डॉ. सुरेंद्र ने बताया कि यह महाविद्यालय के लिए खुशी और गौरव का विषय है कि हमारी टीम ने लगातार चौथी बार जीत हासिल कर इतिहास रचा है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं प्रेषित की। इस अवसर पर डॉ. सुरजीत, प्रो. रंजीत, डॉ. श्रवण, डॉ. रितु शर्मा, डॉ. नवीन भारद्वाज, डॉ. नम्रता, डॉ. अश्वनी, फिजिकल एजुकेशन विभाग से संजीव आदि उपस्थित रहे।