{"_id":"68cab1a869f40957e3045d89","slug":"bilaspur-college-honored-with-miniature-trophy-bilaspur-news-c-92-1-ssml1003-144535-2025-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: बिलासपुर कॉलेज मिनिएचर ट्रॉफी से हुआ सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: बिलासपुर कॉलेज मिनिएचर ट्रॉफी से हुआ सम्मानित
Wed, 17 Sep 2025 11:31 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Wed, 17 Sep 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
लगातार कबड्डी प्रतियोगिता का खिताब जीतने पर मिला सम्मान
प्राचार्य डॉ. पीएस कटवाल ने शिमला में आयोजित कार्यक्रम में ग्रहण की ट्रॉफी
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राजकीय महाविद्यालय बिलासपुर को मिनिएचर ट्रॉफी से सम्मानित किया है। बिलासपुर कॉलेज को यह ट्रॉफी तीन साल तक लगातार अंतर महाविद्यालय कबड्डी का खिताब जीतने पर दी गई है।
शिमला में आयोजित छठे वार्षिक खेल पारितोषिक वितरण समारोह में मिनिएचर ट्रॉफी प्राचार्य डॉ. पीएस कटवाल ने ग्रहण की। यह समारोह निदेशालय शारीरिक शिक्षा एवं युवा कार्यक्रम हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित किया गया। महाविद्यालय के वाइस चांसलर प्रो. महावीर सिंह ने प्राचार्य को मिनिएचर ट्रॉफी प्रदान की। डॉ. कटवाल ने कहा कि यह हमारे लिए खुशी और गर्व का विषय है। उन्होंने समस्त महाविद्यालय परिवार और उन खिलाडिय़ों को विशेष रूप से बधाई दी जिनकी मेहनत और लगन के कारण आज यह सम्मान प्राप्त हुआ है।