फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Bike hits scooter, one person injured

Bilaspur News: बाइक ने स्कूटी को मारी टक्कर, एक व्यक्ति घायल

Sun, 02 Jun 2024 11:53 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jun 2024 11:53 PM IST
विज्ञापन
Bike hits scooter, one person injured
- घुमारवीं के पास कुलारू में हुआ हादसा, केस दर्ज
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। पुलिस थाना घुमारवीं क्षेत्र के कुलारू के पास तेज रफ्तार बाइक ने गलत दिशा से आकर स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर में स्कूटी सवार व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस ने बाइक सवार के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में राम सिंह निवासी गांव निचली भटेड़ जिला बिलासपुर ने बताया कि रविवार सुबह स्कूटी पर देलग से घुमारवीं की तरफ जा रहा था। जब कुलारू के पास पहुंचा तो घुमारवीं की तरफ से एक बाइक तेज रफ्तार में गलत दिशा से आई और स्कूटी को सामने से टक्कर मार दी। टक्कर लगने के कारण वह स्कूटी से नीचे गिर गया। बाइक पर दो व्यक्ति सवार थे। वह दोनों व्यक्ति भी सड़क पर गिर गए। शिकायतकर्ता ने बताया कि गिरने के कारण इसे चोटें आई। वहां से कुछ लोग इसे उपचार के लिए अस्पताल ले गए। बताया कि यह हादसा बाइक चालक के लापरवाही से बाइक चलाने के कारण हुआ है। मामले की पुष्टि डीएसपी घुमारवीं चंद्रपाल ने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed