{"_id":"652a86d82172e70f53003517","slug":"bharadi-x-students-welfare-committee-provided-assistance-to-the-needy-bilaspur-news-c-92-1-ssml1003-7136-2023-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: भराड़ी एक्स स्टूडेंट्स वेलफेयर समिति ने जरूरतमंदों को दी सहायता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: भराड़ी एक्स स्टूडेंट्स वेलफेयर समिति ने जरूरतमंदों को दी सहायता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो नए सदस्यों ने ग्रहण की सदस्यता
संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी(बिलासपुर)। भराड़ी एक्स स्टूडेंट्स सोशल वेलफेयर समिति भराड़ी की मासिक बैठक का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता समिति के प्रधान आजाद चंद वर्मा ने की।
बैठक समिति कार्यालय बाड़ा दा घाट में आयोजित की गई। इसमें सभी सदस्यों ने अपने विचार रखे। बैठक में दो नए सदस्य सरिता देवी निवासी गांव बणी भपराल और सेवानिवृत्ति सहायक अभियंता बृजलाल शर्मा निवासी गांव भ्योल ने सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर समिति की ओर से जरूरतमंद लोगों को 32,300 रुपये की आर्थिक सहायता दी गई। मनोज कुमार निवासी गांव मरहाणा को पिता की बीमारी के चलते इलाज के लिए 10,000 रुपये, कर्मद्दीन निवासी गांव बाड़ी चौक को इलाज के लिए 7 हजार रुपये, सुशील कुमार निवासी गांव बप्याड़ को बेटी की शादी के लिए 5100 रुपये, दर्शना कुमारी निवासी गांव दमहेड़ा को बेटी की शादी के लिए 5100 रुपये और सुनीता देवी निवासी गांव जरोड़ा को बेटी की शादी के लिए 5100 रुपये की आर्थिक मदद की रूप दी गई। इससे पहले प्रधान आजाद चंद वर्मा ने सभी सदस्यों का स्वागत किया और सहयोग के लिए धन्यवाद किया। इस मौके पर समिति के मुख्य सलाहकार दीवाना राम चौधरी, उप प्रधान ज्ञानचंद भारद्वाज, महासचिव जेके शर्मा, कोषाध्यक्ष जगन्नाथ शर्मा, लालाराम हंसराज शर्मा, दयालु राम, सरवन सिंह चौहान, कृष्ण चंद चौहान, प्रेम सिंह ठाकुर, अमर सिंह ठाकुर, जोगिंदर सिंह, कश्मीर सिंह ठाकुर, डॉ. राजकुमार शर्मा, कर्म सिंह राय, अमरनाथ शर्मा, रूप सिंह ठाकुर, विजय शर्मा, राजेंद्र शर्मा, प्रकाश चंद, जनक राज शर्मा सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।