{"_id":"695cfdaeee9129b4df045761","slug":"bhandara-will-be-organised-every-tuesday-at-hidimba-devi-bilaspur-news-c-92-1-ssml1003-151606-2026-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: हिडिंबा देवी में हर मंगलवार को लगेगा भंडारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: हिडिंबा देवी में हर मंगलवार को लगेगा भंडारा
विज्ञापन
मंदिर विकास समिति ने लिया निर्णय
संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं( बिलासपुर)। सरयून खास धार पर स्थित मां हिडिंबा देवी मंदिर एक बार फिर श्रद्धा, सेवा और भक्ति का केंद्र बनने जा रहा है। मां हिडिंबा मंदिर विकास समिति ने हर मंगलवार भंडारे के आयोजन का निर्णय लिया है। मां हिडिंबा देवी का यह प्राचीन मंदिर राजाओं के समय से आस्था का केंद्र रहा है।
मंदिर न केवल धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि यहां से दिखाई देने वाला प्राकृतिक दृश्य भी अत्यंत मनोहारी है। मंदिर तक पहुंचने के लिए कंदरौर से हरलोग, चलैहली और रैहड़ा होते हुए सड़क है। समिति के प्रधान राम सिंह ने बताया कि भंडारा नियमित रूप से श्रद्धालुओं के लिए आयोजित किया जाएगा, ताकि मां के दरबार में आने वाले भक्त प्रसाद ग्रहण कर आध्यात्मिक शांति का अनुभव कर सकें। उन्होंने बताया कि मंदिर की व्यवस्था और देखरेख के लिए गांव घरवासड़ा की ओर से वर्ष 2002 में एक पंजीकृत समिति का गठन किया गया था। मां हिडिंबा मंदिर विकास समिति मंदिर की सेवा में लगी हुई है। श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए समिति की ओर से सरायों के निर्माण जारी है।