फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Bhajan Sandhya of Rauda Sector became a symbol of Hindu-Muslim unity.

Bilaspur News: हिंदू-मुस्लिम एकता का प्रतीक बनी रौड़ा सेक्टर की भजन संध्या

Mon, 25 May 2026 11:09 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
Bhajan Sandhya of Rauda Sector became a symbol of Hindu-Muslim unity.
रौड़ा सेक्टर में आयोजित भजन संध्या में प्रस्तुति देते कलाकार। संवाद
गौरव, सौरव, शुभम और विशाल की भेंटों पर झूमे श्रद्धालु
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। रौड़ा सेक्टर में बाल राम नाटक समिति बिलासपुर की ओर से भजन संध्या का आयोजन किया गया। धार्मिक एवं भाईचारे की मिसाल बने आयोजन में देर रात तक श्रद्धालु भक्ति रस में डूबे नजर आए।
कार्यक्रम का शुभारंभ माता श्री नयना देवी जी, माता श्री ज्वाला जी और दुर्गा मंदिर रौड़ा सेक्टर से लाई पावन ज्योतियों की स्थापना और आरती के साथ हुआ। पंडित विजय शर्मा और चंद्रशेखर ने मंत्रोच्चारण के साथ पूजा-अर्चना करवाई। भजन संध्या का मंच संचालन सुशील पुंडीर ने किया। इस दौरान सौरव धीमान, गौरव धीमान, शुभम और विशाल पठानिया ने एक से बढ़कर एक भजन और मां की भेंटें प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। कलाकारों ने पहाड़ी, हिंदी और पंजाबी भेंटों से माहौल को भक्तिमय बना दिया।
विज्ञापन

वहीं अमन त्रिवेदी आर्ट्स द्वारा प्रस्तुत आकर्षक झांकियों ने सभी का मन मोह लिया। झांकियों में श्रीराधा-कृष्ण, मां काली, बाबा बालक नाथ और कृष्ण-सुदामा की मित्रता का सुंदर मंचन किया गया। इस आयोजन की सबसे विशेष बात हिंदू-मुस्लिम एकता देखने को मिली। भजन संध्या में जहां हिंदू समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया, वहीं मुस्लिम समुदाय के युवाओं ने भी आयोजन को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई। मुस्लिम युवाओं ने श्रद्धालुओं के लिए छबील सेवा संभाली और शीतल जल, फ्रूट्स, आईस्क्रीम तथा खीर वितरित की।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिस क्षेत्र में आयोजन होता है वहां अधिकांश मकान मुस्लिम परिवारों के हैं। हर वर्ष की तरह इस बार भी लोगों ने घरों में विशेष रोशनी कर आयोजन की शोभा बढ़ाई। कार्यक्रम के समापन पर कंजक पूजन किया गया। श्रद्धालुओं में हलवा-चने का प्रसाद वितरित किया गया। आयोजन में समिति प्रधान सुमित शर्मा सहित राकेश शर्मा, राधा कृष्ण, राजेश भारद्वाज, टीसी सैनी, संजय शर्मा, मोहम्मद रज्जाक, ताहिर खान, अंकित, नीटू, शीन मोहम्मद, रहमान खान सहित अन्य लोगों ने सहयोग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed