फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Bhagwat Katha started in Gugga Mandir Mohra with procession

Bilaspur News: शोभायात्रा के साथ गुग्गा मंदिर मोहड़ा में भागवत कथा शुरू

Sun, 16 Mar 2025 06:42 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 16 Mar 2025 06:42 PM IST
विज्ञापन
Bhagwat Katha started in Gugga Mandir Mohra with procession
बिलासपुर के गुग्गा मंदिर मोहड़ा में आयोजित भागवत कथा के शुभारंभ पर शोभायात्रा निकालते श्रद्धालु
लोगों को कृष्ण जन्म से लेकर महाप्रयाण तक सुनाई कथा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। गुग्गा मंदिर मोहड़ा में भागवत कथा का शुभारंभ शोभायात्रा के साथ हुआ। कथा के आरंभ में पंडित अंकुश शर्मा ने भगवान श्री कृष्ण की महिमा का वर्णन किया।
उन्होंने श्रोताओं को भगवान कृष्ण की कथा के महत्व के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भागवत कथा भगवान कृष्ण की जीवनी है, जिसमें उनके जन्म से लेकर उनके महाप्रयाण तक की कथा बताई गई है। उन्होंने कहा कि भगवान कृष्ण की कथा हमें सिखाती है कि जीवन में सच्चाई, न्याय और प्रेम का क्या महत्व है। उन्होंने भगवान कृष्ण के जन्म, उनकी बाल लीलाएं, उनकी प्रेम कहानी और उनकी महाप्रयाण के बारे में बताया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रभु की कथा श्रवण करने के लिए भगवान भोलेनाथ ऋषि अगस्त्य जी के आश्रम में जाते हैं और प्रभु की पावन पुनीत कथा को श्रवण कर धन्य हो जाते हैं। गरुड़ जी भी जब भगवान राम और लक्ष्मण को नागपाश में बंदा देखते हैं तो उनके मन में संशय उत्पन्न हो जाते हैं। फिर वे हनुमान के कहने पर भोलेनाथ के पास जाते हैं और प्रभु की कथा को श्रवण करते हैं। उसके बाद प्रभु की कथा को श्रवण कर उनके मन के सारे संशय दूर होते हैं। उन्होंने कहा कि जो लोग भगवान की कथा को श्रवण कर अपने जीवन में चरितार्थ करते हैं उसका जीवन धन्य हो जाता है। पंडित ने श्रोताओं को कथा से प्रेरणा प्राप्त करने और अपने जीवन में सच्चाई, न्याय और प्रेम को अपनाने के लिए प्रेरित किया। मंदिर कमेटी प्रधान विक्रम सिंह ठाकुर ने बताया कि लोगों से सहयोग से इस कथा का आयोजन हर साल किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed