{"_id":"61e463850465d5774a520f16","slug":"bhagot-win-cricket-match-in-gumarwin-bilaspur-bilaspur-news-sml3968804147","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले मैच में भगोट ने कुठेड़ा को दी मात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले मैच में भगोट ने कुठेड़ा को दी मात
विज्ञापन
घुमारवीं (बिलासपुर)। घुमारवीं क्षेत्र की कुठेड़ा पंचायत में जय बाबा नहार सिंह युवक क्लब की तरफ रावमापा कुठेड़ा के मैदान में क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें पहला मैच भगोट ओर कुठेड़ा के बीच खेला गया। इसमें भगोट ने कुठेड़ा को मात दी।
मुख्यातिथि के रूप में कुठेड़ा पंचायत के प्रधान ज्योति प्रकाश ने शिरकत की।
पहले मैच में ज्योति प्रकाश ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि क्रिकेट अनिश्चितता का खेल है। खेल में हार जीत चली रहती है। खिलाड़ियों को ईमानदारी से खेल खेलना चाहिए। तभी जीवन में सफल हो पाएंगे। वर्तमान में पढ़ाई के साथ-साथ खेल महत्वपूर्ण हो गया है, जो अच्छे खिलाड़ी होते हैं, उन्हें देश में सम्मान दिया जाता है। उन्होंने खिलाड़ियों को नशे से दूर रहने की सलाह दी।
पहले मैच में कुठेड़ा ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी की, जिसमें टीम निर्धारित 10 ओवर में मात्र 70 रन ही बना पाई। कुठेड़ा की तरफ से सबसे अधिक 40 रन अच्युत ने बनाए। भगोट की तरफ से प्रदीप उर्फ अंकु ने अपने 2 ओवर में 3 विकेट चटकाए। लक्ष्य का पीछा करते हुऐ भगोट की टीम ने मात्र 8 ओवर में मैच को अपने नाम कर लिया। जिसमें रॉकी ने 35 रन की शानदार पारी खेल कर इस मैच को अपने नाम किया। इस मौके पर वार्ड मंबर अशोक महाजन, अरविंद महेता, विकास महाजन, विपन मेहता, दीपक मेहता आदि लोग मौजूद रहे।