फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Before reaching home, a stone fell from the hill on the devotee causing death

Bilaspur News: कनफारा में पहाड़ी से पहले भी गिरते रहे हैं पत्थर, नहीं हैं सुरक्षा इंतजाम

Sun, 10 Aug 2025 11:15 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Sun, 10 Aug 2025 11:15 PM IST
विज्ञापन
Before reaching home, a stone fell from the hill on the devotee causing death
श्री नयनादेवी जी कनफारा में पहाड़ से गिरे पत्थर, इन्हीं की चपेट में आए थे बाइक सवार। संवाद
नयनादेवी मंदिर से माथा टेकने के बाद आठ किमी दूर ही पहुंचे थे दोनों
विज्ञापन

सड़क निर्माण के लिए की गई है पहाड़ की खड़ी कटाई
हादसे में बाइक चला रहे दूसरा युवक हुआ घायल

संवाद न्यूज एजेंसी
श्री नयनादेवी जी (बिलासपुर)। शक्तिपीठ नयनादेवी से दर्शन कर बाइक पर घर वापस घर लौट रहे पंजाब के एक श्रद्धालु पर पहाड़ से पत्थर मौत बन कर गिरे। बाइक चला रहा दूसरा युवक भी पत्थरों की चपेट में आने से घायल हो गया। यह हादसा शनिवार शाम को श्री नयनादेवी जी से करीब आठ किलोमीटर दूर कनफारा में हुआ।

बरसात के मौसम में कनफारा में पहाड़ी से पत्थर गिरते रहते हैं। इस जगह पर नयनादेवी से नंगल मार्ग के लिए पहाड़ की खड़ी कटाई की गई है। पहले भी यहां पत्थर गिरते रहे हैं, यहां सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं हैं। लेकिन, शनिवार शाम को पहाड़ से गिरते भारी भरकम पत्थरों की चपेट एक बाइक आ गई। बाइक पर सवार कुलविंदर सिंह उर्फ विक्की (26) पुत्र गोरा सिंह निवासी गांव कंसोल खाना जिला बठिंडा और गगनदीप सिंह निवासी गांव जोधपुर जिला बठिंडा पंजाब घायल हो गए। मौके से गुजर रहे लोगों ने श्री नयनादेवी पुलिस चौकी में सूचना दी। पुलिस ने दोनों को सिविल अस्पताल घवांडल पहुंचाया, जहां कुलविंदर सिंह को मृत घोषित कर दिया। गगन दीप को उपचार देकर छुट्टी दे दी गई। यह दोनों शनिवार को श्री नयनादेवी जी आए थे। मां के दर्शन कर शाम को वापस घर के लिए निकले। कनफारा में पहुंचने पर उन पर एकदम से पहाड़ से भारी भरकम पत्थर आ गिरे। उधर, पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और घायल युवक के बयान दर्ज किए। शव का पोस्टमार्टम रविवार को क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर में कराया गया। डीएसपी श्री नयनादेवी जी विक्रांत बोंसरा ने बताया कि पोस्टमार्टम करा कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed