{"_id":"684c2fd6d4788846a80b439c","slug":"bed-final-year-students-sought-provisional-permission-to-appear-in-tgt-exam-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-138744-2025-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: बीएड अंतिम वर्ष के छात्रों ने मांगी टीजीटी परीक्षा में शामिल होने की प्रोविजनल अनुमति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: बीएड अंतिम वर्ष के छात्रों ने मांगी टीजीटी परीक्षा में शामिल होने की प्रोविजनल अनुमति
Fri, 13 Jun 2025 11:32 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Fri, 13 Jun 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
एसडीएम घुमारवीं को ज्ञापन सौंपते हुए बीएड अंतिम वर्ष में अध्ययनरत विद्यार्थी। संवाद
एसडीएम के माध्यम से आयोग को भेजा ज्ञापन, कहा- परीक्षा तक पूरी हो जाएगी डिग्री
संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग द्वारा टीजीटी शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू होते ही बीएड अंतिम वर्ष में अध्ययनरत विद्यार्थियों ने परीक्षा में प्रोविजनल रूप से शामिल होने की मांग उठाई है।
शुक्रवार को इन अभ्यर्थियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने एसडीएम घुमारवीं के माध्यम से चयन आयोग की अध्यक्ष को ज्ञापन भेजकर आग्रह किया कि उन्हें इस परीक्षा में अस्थायी तौर पर बैठने की अनुमति दी जाए। अभ्यर्थियों ने कहा कि वे वर्तमान में बीएड अंतिम सेमेस्टर में हैं और जल्द ही उनकी परीक्षाएं पूरी होने वाली हैं। जब तक आयोग यह परीक्षा आयोजित करेगा, तब तक उनकी डिग्री भी पूरी हो जाएगी। ऐसे में उन्हें प्रोविजनल तौर पर इस परीक्षा में बैठने दिया जाए ताकि उनका एक साल खराब न हो। कहा कि उन्होंने शिक्षक बनने के लिए पूरी मेहनत की है। उन्हें पठन-पाठन और डिजिटल शिक्षण विधाओं की अच्छी समझ है। वे शिक्षा के क्षेत्र में निष्ठा से काम करने को तैयार हैं और अपने कर्तव्यों के प्रति पूरी तरह से सजग हैं। कहा कि आयोग द्वारा जारी भर्ती विज्ञापन में यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि केवल डिग्री पूरी कर चुके अभ्यर्थी ही आवेदन कर सकते हैं। ऐसे में अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों को बाहर करना अन्याय होगा। प्रतिनिधिमंडल ने आयोग को भरोसा दिलाया कि वे सभी आवश्यक दस्तावेज समय पर जमा करवा देंगे। उन्होंने कहा कि भर्ती प्रक्रिया में अक्सर समय लगता है, ऐसे में इस बार की परीक्षा में उन्हें प्रोविजनल तौर पर भाग लेने की अनुमति दी जाए। ज्ञापन सौंपने वालों में शैलजा धीमान, अर्पणा, पारूल, शिवम भारद्वाज, धनंजय भाटिया, रमन, अरुण, अजय और राकेश सहित कई अन्य छात्र-छात्राएं शामिल रहे। सभी ने सरकार और आयोग से अपील की है कि उनकी मांगों पर सहानुभूति पूर्वक विचार किया जाए।