{"_id":"5f1b2a168ebc3e639745b4a2","slug":"beating-son-and-father-bilaspur-news-sml339473161","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिता ने बेटे पर लगाया डंडे से पिटाई करने का आरोप, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिता ने बेटे पर लगाया डंडे से पिटाई करने का आरोप, केस दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहतलाई (बिलासपुर)। आधुनिक दौर के समाज में खून के रिश्ते भी तार-तार हो रहे हैं। लगातार सामने आ रहे मामले इसकी तस्दीक कर रहे हैं। ऐसे ही एक मामला बिलासपुर जिले में सामने आया है। जिले की कोटधार पंचायत के घराण गांव में एक कलयुगी बेटे ने अपने 80 वर्षीय बुजुर्ग पिता की डंडे से पिटाई कर डाली। पीड़ित पिता ने ने बेटे के खिलाफ तलाई थाना में मारपीट की शिकायत दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत घराण के 80 वर्षीय छोटू राम ने तलाई पुलिस थाना में शिकायत दी है कि वह बीते कल अपने पुराने घर से नए घर की तरफ जा रहा था। इसी दौरान घर के पास उसे उसका बेटा लाल चंद मिला। बेटे ने उसका रास्ता रोक कर गाली गलौच करनी शुरू कर दी। गालियां देने का विरोध करने पर आरोपी बेटे ने डंडे से उसकी पिटाई कर दी और जान से मारने की धमकी दी। तलाई पुलिस थाना प्रभारी सतपाल शर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि शिकायत पर आईपीसी की धारा 341, 323, 504 व 506 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। छानबीन की जा रही है।