{"_id":"6617da221f17ab8edd019bf3","slug":"bdts-chief-working-in-the-interest-of-truck-operators-pradeep-thakur-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-115772-2024-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक ऑपरेटरों के हित काम कर रहे बीडीटीएस प्रधान : प्रदीप ठाकुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक ऑपरेटरों के हित काम कर रहे बीडीटीएस प्रधान : प्रदीप ठाकुर
विज्ञापन
- बोले, विपक्ष के लोग फैला रहे झूठी भ्रातियां, समय पर हो अनलोडिंग
- मालभाड़े की वार्षिक बढ़ोतरी के लिए क्लस्टर हेड के साथ की बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। एसीसी सीमेंट प्लांट बरमाणा से ढुलाई कार्य के लिए अधिकृत बिलासपुर ट्रक सहकारी सभा (बीडीटीएस) के महासचिव प्रदीप ठाकुर ने विपक्ष में बैठे सदस्यों पर पलटवार किया है। उन्होंने विपक्ष पर झूठी भ्रांतियां फैलाने का आरोप लगाया है। साथ ही चेताया है कि विपक्ष में बैठे लोग अपनी हरकतों से बाज आएं अन्यथा उन पर कार्रवाई की जाएगी।
महासचिव प्रदीप ठाकुर ने कहा कि बीडीटीएस के प्रधान जीतराम गौतम ट्रक ऑपरेटरों के हितों की रक्षा करने के लिए दिन-रात खड़े हुए हैं, लेकिन अपने कारनामों के चलते सत्ता से बाहर हुए चंद लोग बीडीटीएस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा रहे हैं, जबकि ऐसे लोगों को अपना कार्यकाल याद करना चाहिए। जिस पारदर्शिता से मौजूदा कार्यकारिणी ने काम किया है। वह शायद ही इन लोगों की समझ में आए। यह लोग आए दिन सत्ता हथियाने की मंशा से बयानबाजी करते रहते हैं, जबकि आम ट्रक आपरेटर इनकी कार्यशैली से भली-भांति परिचित है। उन्होंने कहा कि विपक्ष में बैठे लोग लोडिंग और अनलोडिंग, गेट पास आदि के झूठे मुद्दों को अपनी ढाल बना रहे हैं। वह लोगों और ट्रक ऑपरेटरों के बीच ऐसी झूठी भ्रांतियां फैला रहे हैं। सभा ने प्रधान जीतराम गौतम की अगुवाई में हाल ही में मालभाड़े की वार्षिक बढ़ोतरी के लिए सीमेंट कंपनी के क्लस्टर हेड से बैठक की है। मालभाड़े की वार्षिक बढ़ोतरी पर जल्द ही निर्णय लिया जाएगा। वहीं, ट्रकों की अनलोडिंग में कोई समय नहीं लग रहा है। डंपिग पर गाड़ियां समय पर ही खाली हो रही हैं। सभा पूरी पारदर्शिता के साथ काम कर रही है। उन्होंने चेताया कि विपक्ष में बैठे लोग अपनी हरकतों से बाज नहीं आते हैं तो सभा नियमानुसार कार्रवाई करने पर मजबूर हो जाएगी।