{"_id":"6999a28bcbf1afe1e20de31e","slug":"bba-department-organised-seminar-on-national-management-day-bilaspur-news-c-92-1-ssml1031-154445-2026-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: राष्ट्रीय प्रबंधन दिवस पर बीबीए विभाग ने कराया सेमिनार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: राष्ट्रीय प्रबंधन दिवस पर बीबीए विभाग ने कराया सेमिनार
Sat, 21 Feb 2026 11:46 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Sat, 21 Feb 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
महाविद्यालय घुमारवीं के बीबीए विभाग की ओर से आयोजित राष्ट्रीय प्रबंधन दिवस पर मौजूद छात्र-छात
घुमारवीं कॉलेज में हुए सेमिनार में करीब 100 से अधिक छात्रों ने लिया भाग
संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं(बिलासपुर)। स्वामी विवेकानंद राजकीय महाविद्यालय घुमारवीं के बीबीए विभाग की ओर से राष्ट्रीय प्रबंधन दिवस के अवसर पर छात्रों के लिए एक सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि सीएस सुमित ठाकुर उपस्थित रहे। सेमिनार में वक्ताओं ने कहा कि इस प्रकार के शैक्षणिक आयोजन विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में अहम भूमिका निभाते है।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने अतिथि व्याख्यान को ज्ञानवर्धक बताते हुए भविष्य में भी इस तरह के आयोजनों की आवश्यकता पर जोर दिया। सेमिनार में करीब 100 से अधिक छात्रों ने भाग लिया। मुख्यातिथि ने विद्यार्थियों को वस्तु एवं सेवा कर की उपयोगिताएं इसके प्रावधानों और व्यावहारिक पहलुओं की विस्तृत जानकारी दी। इसके साथ ही उन्होंने आयकर रिटर्न फॉर्म से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां साझा करते हुए छात्रों को कर व्यवस्था के प्रति जागरूक किया। राष्ट्रीय प्रबंधन दिवस के महत्व और वर्तमान परिदृश्य में प्रबंधन शिक्षा की प्रासंगिकता पर भी प्रकाश डाला। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. प्रीतम लाल, एचईआईएस सचिव डाॅ. अतुल गुप्ता, बीबीए विभागाध्यक्ष प्रो. रजनी ठाकुर, डॉ. रवि कुमार, प्रो. भारती और प्रो. वरुण शर्मा उपस्थित रहे।