फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   bba and bca student of himachal pradesh university demanded to govt. promote them to next class because in corona time their study were effected

बीसीए तथा बीबीए के छात्रों ने सरकार से की उन्हें प्रमोट करने की मांग

Sun, 26 Dec 2021 10:45 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Dec 2021 10:45 PM IST
विज्ञापन
bba and bca student of himachal pradesh university demanded to govt.  promote them to next class because in corona time their study were effected
भराड़ी (बिलासपुर)। हिमाचल प्रदेश के सभी बीसीए तथा बीबीए के छात्र-छात्राओं ने उन्हें प्रमोट करने की सरकार से मांग उठाई है। बीबीए तथा बीसीए के विद्यार्थियों का कहना है कि सरकार ने जब बाकी स्नातक विषयों के प्रथम वर्ष तथा द्वितीय वर्ष के छात्रों को प्रमोट किया है, उसी तरह बीसीए तथा बीबीए के प्रथम तथा द्वितीय वर्ष के छात्रों को भी प्रमोट किया जाए।
विज्ञापन

छात्रों की मांग है कि कोरोना काल में इनकी कॉलेज में कोई पढ़ाई नहीं हुई थी। छात्रों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए सरकार ने सभी शिक्षण संस्थानों से ऑनलाइन कक्षाएं चलाने को लेकर पहल की थी। लेकिन सरकार की यह ऑनलाइन शिक्षा की पहल पूरी तरह से कामयाब नहीं हो पाई थी। छात्रों का कहना है कि महामारी के दौर में जब बाकी विषयों के छात्रों को प्रमोट कर दिया गया तो उन लोगों के साथ ऐसा भेदभाव क्यों किया जा रहा है।
विज्ञापन

बीसीए तथा बीबीए के प्रथम और द्वितीय वर्ष के निखिल, सूरज, सूजल रतवान, पुनीत शर्मा, रजनीश, प्रियांशु, विशाल, राकेश, अमन, अनिल, निशांत, एकता, सिमरन, अमीषा तथा विशाल का कहना है कि सरकार उन्हें जल्द प्रमोट करने का फैसला लेकर उन्हें राहत प्रदान करें। इन छात्रों का कहना है कि सरकार हमारे साथ भेदभाव की नीति न अपनाए। क्योंकि सरकार के इस फैसले से छात्रों के भविष्य दांव पर है। इसलिए उन्होंने सरकार तथा विश्वविद्यालय से मांग की है कि जल्द विद्यार्थी हित में फैसला ले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed