फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   baldev singh became president.

बलदेव सिंह बनेंगे अध्यक्ष और बृज लाल उपाध्यक्ष

Fri, 15 Jan 2016 10:52 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, झंडूता (बिलासपुर)।
ब्यूरो/ अमर उजाला, झंडूता (बिलासपुर)। Updated Fri, 15 Jan 2016 10:52 PM IST
विज्ञापन
baldev singh became president.

सात वार्डों की नगर पंचायत तलाई में नगर निकाय चुनावों में भाजपा समर्थित पांच पार्षद जीते हैं। लिहाजा, यहां पर भाजपा समर्थित पार्षदों की ताजपोशी तय मानी जा रही है।

विज्ञापन


नगर पंचायत में अध्यक्ष पद एससी के लिए रिजर्व होने के कारण भाजपा ने बलदेव सिंह स्याल को अध्यक्ष और बृजलाल को उपाध्यक्ष के लिए चयनित किया है।

शुक्रवार को ग्राम केंद्र झंडूता अध्यक्ष आनंद शर्मा की अध्यक्षता में नवनिर्वाचित पार्षदों की बैठक हुई। इसमें झंडूता विधानसभा क्षेत्र के विधायक रिखीराम कौंडल और मंडलाध्यक्ष सुभाष मिन्हास विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि नगर पंचायत के चेयरमैन की सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है।
विज्ञापन


इसके तहत बलदेव सिंह स्याल को अध्यक्ष और बृजलाल को उपाध्यक्ष बनाने पर मुहर लगा दी गई है। बृजलाल तीसरी बार वाइस चेयरमैन बनेंगे। साथ ही बैठक में तलाई के मतदाताओं का आभार प्रकट किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्र अध्यक्ष आनंद शर्मा ने कहा कि इस जीत का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार की गतिशील नीतियों को जाता है। उन्होंने विधायक रिखीराम कौंडल ने आग्रह किया कि तलाई के शमशान घाट की क्रेट वॉल खड्ड की बाढ़ के कारण गिर गई है, उसे विधायक निधि से सहायता प्रदान की जाए। इस पर उन्होंने तुरंत पैसे उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed