फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Bagdee-Bhatoli cable bridge to be built with 15 crore

बगड़ी-भटोली केवल ब्रिज का टेंडर जारी,15 करोड़ आएगी लागत

Sun, 04 Sep 2022 10:42 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 04 Sep 2022 10:42 PM IST
विज्ञापन
Bagdee-Bhatoli cable bridge to be built with 15 crore
विकास की बात
विज्ञापन

15 करोड़ से बनेगा बगड़ी-भटोली केबल ब्रिज
सतलुज नदी पर बनने वाले पुल का टेंडर जारी, सदर विधानसभा की आधी आबादी को होगा लाभ
240 मीटर लंबा, 50 फीट ऊंचा होगा, छह माह में पुल तैयार कर जनता को किया जाएगा समर्पित
विकास न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। सदर विधानसभा क्षेत्र के बगड़ी से भटोली के लिए प्रस्तावित केवल ब्रिज का टेंडर जारी कर दिया है। इस पुल को बनाने में करीब 15 करोड़ की लागत आएगी। आगामी छह माह में इस पुल को तैयार कर जनता को समर्पित किया जाएगा।
इस पुल के बनने से सलनू-खांगड़, हरलोग, बल्हचुराणी, पनोह, गैहरा, चलैहली के अलावा इसके आसपास की कई पंचायतें लाभान्वित होंगी। इससे पहले सतलुज नदी के आसपास बसे इन गांव के लोगों को नदी आरपार करने के लिए डैहर पुल, कंदरौर पुल से होकर जाना पड़ता था। इसके लिए एक तो समय की बर्बादी होती थी और दूसरे पैसे के लिए जेब भी ढीली करनी पड़ती थी। जिन लोगों के पास वाहन की व्यवस्था नहीं थी उन्हें बगड़ी से भटोली तक जाने के लिए भी पूरा दिन लग जाता था। बसों के इंतजार में दिन गुजारना पड़ता था। लेकिन अब इस पुल के बन जाने से यह दूरी मिनटों में तय होगी। वहीं अन्य पंचायतों की दूरी भी कई किलोमीटर कम होगी।
विज्ञापन

गांवों की कनेक्टिविटी बढ़ेगी
सदर विधानसभा के इस हिस्से में पुल बनने से सतलुज के आरपार के गांवों की कनेक्टिविटी बढ़ेगी। लोगों को 10-12 किलोमीटर लंबे सफर से छुटकारा मिलेगा। पैदल राहगीरों के अलावा छोटी गाड़ियों की आवाजाही भी पुल से होगी। कोशिश रहेगी कि पुल का निर्माण पांच से छह माह में पूरा करवाकर इसे जनता के लिए समर्पित किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुभाष ठाकुर, विधायक, बिलासपुर सदर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed