{"_id":"69bfda1f2fcecaae3c027f9b","slug":"badgaon-agricultural-cooperative-society-will-give-18-percent-dividend-bilaspur-news-c-92-1-ssml1031-156463-2026-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: बड़गांव कृषि सहकारी सभा देगी 18 प्रतिशत लाभांश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: बड़गांव कृषि सहकारी सभा देगी 18 प्रतिशत लाभांश
Sun, 22 Mar 2026 11:30 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Sun, 22 Mar 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
बडग़ांव कृषि सहकारी सभा की बैठक में मौजूद विभिन्न क्षेत्रों से आए सदस्य। स्त्रोत सभा
सभा के 2100 सदस्यों को मिलेगा लाभ
कृषि सहकारी सभा ने 1.45 अरब रुपये का किया वार्षिक लेनदेन
संवाद न्यूज एजेंसी
बरठीं (बिलासपुर)। लगभग 2100 सदस्यों वाली बड़गांव कृषि सहकारी सभा ने वर्ष 2025-26 के लिए अपने सदस्यों को उनकी शेयर जमा पूंजी पर 18 प्रतिशत लाभांश देने का निर्णय लिया है। यह फैसला सभा के प्रधान मनोज कुमार की अध्यक्षता में हुई आमसभा में लिया गया। सभा के सचिव राजेश गौतम ने उपस्थित सदस्यों को यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि प्रदेश में इस स्तर का 18 प्रतिशत लाभांश देना एक बड़ी उपलब्धि है। सभा को ग्रामीणों के सहयोग से सहकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित भी किया जा चुका है। पिछले वर्ष सभा ने 1 अरब 45 करोड़ 54 लाख रुपये का कुल लेनदेन किया, जो एक बड़ी उपलब्धि है। इसके लिए सभी सदस्यों को बधाई दी। इसके अलावा किसान क्रेडिट कार्ड योजना पर जोर देते हुए बताया कि वर्तमान में 350 केसीसी धारक सभा से जुड़े हैं और उनके माध्यम से 3 करोड़ 22 लाख रुपये से अधिक का ऋण किसानों को दिया गया है। सहकारी सभा वर्षभर 365 दिन कार्य करती है और वर्तमान में सभा का शुद्ध लाभ 33 करोड़ 52 लाख रुपये है। बैठक में नए सदस्यों की सदस्यता, मृत सदस्यों के हिस्से की स्वीकृति, सभा भवन पर हुए खर्च और वर्ष 2024-25 के आय व्यय, लाभ-हानि पर विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर पंचायत बड़गांव और बलोह के सदस्यों ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई।