फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Babu Ram becomes head of Safai Karmachari Union

Bilaspur News: सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रधान बने बाबू राम

Sun, 11 Feb 2024 11:15 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 11 Feb 2024 11:15 PM IST
विज्ञापन
Babu Ram becomes head of Safai Karmachari Union
-झंडूता खंड में हुआ यूनियन का गठन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। सफाई कर्मचारी यूनियन (स्वास्थ्य विभाग) झंडूता का गठन रविवार को झंडूता में किया गया। सर्वसम्मति से बाबूराम को अध्यक्ष और सुमन कुमारी को महासचिव नियुक्त किया गया। इस मौके पर एटक के राज्य सचिव प्रवेश चंदेल विशेष रूप से मौजूद रहे।

यूनियन में रविंद्र कुमार को कोषाध्यक्ष, सुनील कुमार को सोशल मीडिया प्रभारी और सोमा देवी को कार्यालय सचिव चुना गया। इस दौरान बैठक में झंडूता खंड के सभी स्वास्थ्य केंद्रों के सफाई कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। बैठक में यूनियन ने कर्मचारियों को सरकारी कर्मचारी घोषित करने की मांग की गई। प्रधान बाबूराम ने बताया कुछ कर्मचारी रोगी कल्याण समिति के बनने से पहले से स्वास्थ्य विभाग में सेवाएं दे रहे थे, बाद में उन्हें चालाकी से रोगी कल्याण समिति के अधीनस्थ कर दिया गया। अब वहां से भी हटाकर जिला परिषद के अधीन करने की योजना बनाई जा रही है। इसका यूनियन पुरजोर विरोध करती है और मांग करती है कि उन्हें सरकारी कर्मचारी घोषित किया जाए। उन्होंने बताया कि यूनियन 16 फरवरी को होने वाले ट्रेड यूनियनों के राष्ट्रव्यापी आंदोलन को बिलासपुर जाकर समर्थन देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed