फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Baba Balak Nath fairs conclude, lakhs of devotees arrive from India and abroad

Bilaspur News: बाबा बालक नाथ मेलों का समापन, देश-विदेश से पहुंचे लाखों श्रद्धालु

Mon, 14 Apr 2025 11:44 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 14 Apr 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
Baba Balak Nath fairs conclude, lakhs of devotees arrive from India and abroad
-मंदिर को चढ़ा 1.27 करोड़ से अधिक का चढ़ावा
विज्ञापन

-पिछले साल के मुकाबले 19 फीसदी हुई चढ़ावे में वृद्धि
-श्रद्धालुओं के लिए 24 घंटे खुले रहे मंदिर के कपाट

संवाद न्यूज एजेंसी
शाहतलाई (बिलासपुर)। बाबा बालक नाथ की तपोस्थली शाहतलाई में चैत्र मास के मेलों का रविवार को विधिवत समापन हो गया। 14 मार्च से शुरू होकर 13 अप्रैल तक चलने वाले एक माह के धार्मिक आयोजनों में देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु पहुंचे और बाबा के दरबार में शीश नवाकर आशीर्वाद लिया।

श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए मंदिर न्यास द्वारा मंदिर परिसर को 24 घंटे खुला रखा गया। दूर-दराज से आए श्रद्धालु दिन-रात बाबा बालक नाथ जी की आराधना में लीन दिखे। सहायक मेला अधिकारी राजेंद्र कुमार ने बताया कि इस बार मेले के दौरान मंदिर को 1 करोड़ 27 लाख 4 हजार 221 रुपये का चढ़ावा प्राप्त हुआ, जो कि पिछले साल की तुलना में लगभग 19 प्रतिशत अधिक है। बीते वर्ष इस अवधि में 1 करोड़ 7 लाख रुपए का चढ़ावा आया था। इस पावन मेले में पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश सहित विदेशों से भी श्रद्धालु पहुंचे। हर साल की तरह इस बार भी मेला श्रद्धा, भक्ति और सांस्कृतिक रंगों से सराबोर रहा। श्रद्धालु खट्टी-मीठी यादों के साथ लौटे और अगले वर्ष फिर आने का संकल्प लेकर गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed