फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Awareness was created in Bala Panchayat for natural farming.

Bilaspur News: बाला पंचायत में प्राकृतिक खेती करने के लिए किया जागरूक

Sat, 14 Mar 2026 11:48 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Sat, 14 Mar 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
Awareness was created in Bala Panchayat for natural farming.
झंडूता विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत बाला के पंचायत घर में किसानों को प्राकृतिक खेती
रासायनिक खादों का अधिक प्रयोग स्वास्थ्य के लिए घातक
विज्ञापन

कांग्रेस नेता ने किसानों से प्राकृतिक खेती अपनाने का किया आह्वान
-बोले-मक्की 40, गेहूं 60, कच्ची हल्दी 90 रुपये प्रति किलो समर्थन मूल्य दे रही प्रदेश सरकार

संवाद न्यूज एजेंसी
गेहड़वीं । झंडूता विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत बाला के पंचायत घर में किसानों को प्राकृतिक खेती के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से एक कार्यक्रम हुआ, जिसमें प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व महासचिव विवेक कुमार ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।

इस दौरान किसानों को प्राकृतिक खेती के महत्व और उसके लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। विवेक कुमार ने कहा कि वर्तमान समय में किसानों को प्राकृतिक खेती की ओर विशेष ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि रासायनिक खादों का अंधाधुंध प्रयोग स्वास्थ्य पर गहरा प्रभाव डाल रहा है और कई तरह की बीमारियों को बढ़ावा दे रहा है। यदि किसान प्राकृतिक खेती को अपनाते हैं तो इससे लोगों को कई बीमारियों से राहत मिल सकती है। कहा कि प्रदेश सरकार भी प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। किसानों को प्राकृतिक खेती से जुड़े उत्पादों पर बेहतर समर्थन मूल्य भी दिया जा रहा है। सरकार की ओर से मक्की का 40 रुपये, गेहूं का 60 रुपये और कच्ची हल्दी का 90 रुपये प्रति किलो समर्थन मूल्य निर्धारित किया गया है। कार्यक्रम के दौरान प्राकृतिक खेती कर रहे प्रगतिशील किसान करतार सिंह चौधरी और विजय शर्मा (बलघाड़) ने भी किसानों को अपने अनुभव साझा करते हुए प्राकृतिक खेती अपनाने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर कृषि विभाग से सुदर्शन, आतमा प्रोजेक्ट चेयरमैन मानेंद्र सिंह चंदेल, पूर्व प्रधान नारायण सिंह, उप प्रधान प्रेम सिंह, पूर्व बीडीसी रणवीर सिंह ठाकुर, डाहड पंचायत के पूर्व प्रधान चंद्रशेखर, पूर्व बीडीसी विमला देवी, पूर्व प्रधान रतन लाल, सदस्य अमर सिंह, सदस्य मदन लाल सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed