{"_id":"68d27f7c1899989f6b02175d","slug":"awareness-rally-by-caddies-bilaspur-news-c-92-1-bls1002-144908-2025-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: कैडेट्स ने नकराणा स्कूल में निकाली जागरुकता रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: कैडेट्स ने नकराणा स्कूल में निकाली जागरुकता रैली
विज्ञापन
नौकायन प्रतियोगिता में सतलुज दल प्रथम
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। शतुद्री वंदन अभियान के नौवें दिन एनसीसी कैडेट्स ने नकराणा स्कूल में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ पर जागरुकता रैली निकाली।
कैडेट्स ने मंडली से प्रस्थान कर पुरोहियां और भाखड़ा नकराणा होते हुए लगभग 42 किलोमीटर का लंबा नौकायन कर ज्योरिपत्तन में डेरा डाला। पूरे रास्ते कैडेट्स ने सतलुज जलाशय की सुंदरता का अनुभव किया और यहां फैले द्वीपों का अवलोकन किया। नकराणा पहुंच कर कैडेट्स ने जागरुकता रैली निकाली। इस दौरान ग्रामीणों, छात्रों और स्थानीय नागरिकों ने बढ़-चढक़र भाग लिया। कैडेट्स के प्रयासों की सराहना की। अभियान दल जब ज्योरिपत्तन पहुंचा तो स्थानीय लोगों ने उनका स्वागत किया और कैडेट्स को प्रोत्साहित किया। कैडेट्स ने विभिन्न नौका घाटों की सफाई कर कैडेट्स ने स्वच्छता का संदेश दिया। इस दौरान तीनों नौकाओं के बीच नौकायन प्रतियोगिता भी कराई गई। इसमें सतलुज दल ने रावी और व्यास दल को पीछे छोड़ते हुए जीत दर्ज की। प्रतियोगिता में कैडेट्स ने नाव संचालन, संतुलन और टीम वर्क का प्रदर्शन किया। कमांडिंग ऑफिसर कमांडर सज्जन कुमार ने कहा कि नौवां दिन होने के बावजूद कैडेट्स का जोश और अनुशासन काबिले तारीफ रहा।