{"_id":"67e29c27f2910846e109b86e","slug":"awareness-camp-awareness-camp-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-134264-2025-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे को फैशन समझने की न करें भूल, यह विनाश का मार्ग : डॉ. ऋतिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशे को फैशन समझने की न करें भूल, यह विनाश का मार्ग : डॉ. ऋतिक
विज्ञापन
विद्यार्थियों, महिलाओं ने कार्यक्रम पेश कर नशे के खिलाफ लड़ने का दिया संदेश
-ग्राम पंचायत तड़ौन में लगाया नशा मुक्ति जागरुकता शिविर
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। उपमंडल घुमारवीं की ग्राम पंचायत तड़ौन में पंचायत और कॅरिअर प्वाइंट विश्वविद्यालय की ओर से नशा मुक्ति जागरुकता शिविर लगाया गया। शिविर में अखिल भारतीय चिकित्सक संघ के राज्य अध्यक्ष डॉ. ऋतिक शर्मा मुख्य वक्ता के रूप में मौजूद रहे। उन्होंने नशे के खिलाफ महिलाओं की भूमिका पर जोर दिया।
शिविर में विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटकों, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और प्रेरणादायक वक्तव्यों के माध्यम से नशे के विरुद्ध जन जागरुकता का संदेश दिया। डॉ. ऋतिक ने कहा कि नशे के खिलाफ महिला शक्ति को मुख्य भूमिका निभानी पड़ेगी। उन्होंने कहा कि नशे को फैशन समझने की भूल न करें, यह विनाश का मार्ग है। हमें रोगी से नहीं, रोग से लड़ना है। उन्होंने कॅरिअर प्वाइंट विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों की ओर से प्रस्तुत नाटक को सराहते हुए कहा कि यह दृश्य महज अभिनय नहीं, बल्कि समाज की कटु सच्चाई है जिन्हें गंभीरता से लेने की आवश्यकता है। उन्होंने विशेष रूप से अभिभावकों से आग्रह किया कि वे अपने बच्चों की गतिविधियों, मोबाइल उपयोग और मित्रों पर सतत निगरानी रखें, ताकि वे गलत राह की ओर न बढ़ें। इस दौरान एनसीसी प्रभारी और सहायक प्राध्यापक डॉ. मनु ने कहा कि पाश्चात्य संस्कृति के अनुकरण ने हमारी पारिवारिक और नैतिक संरचनाओं को हानि पहुंचाई है। उन्होंने कहा कि आज का युवा आभासी दुनिया में इतना खो गया है कि वह वास्तविकता से दूर होता जा रहा है। बच्चों के मोबाइल उपयोग पर माता-पिता की सतर्कता अत्यंत आवश्यक है। इस दौरान महिला मंडलों की ओर से भी प्रस्तुतियां दी गईं, जिसके लिए उन्हें सम्मानित किया गया। इस मौके पर कॅरिअर प्वाइंट विश्वविद्यालय से सहायक प्राध्यापक कुंदन लाल, रेंजर संजीव, पंचायत प्रधान मनोज ठाकुर, उपप्रधान संजय कुमार, बीडीसी सदस्य पूनम, प्रताप राव सहित अन्य मौजूद रहे।