{"_id":"60df49b88ebc3ebb4d70b0d6","slug":"auto-fair-cant-be-overcharged-bilaspur-news-sml3756139111","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिक किराया वसूलने वाले ऑटो चालकों पर होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिक किराया वसूलने वाले ऑटो चालकों पर होगी कार्रवाई
विज्ञापन
बिलासपुर। शहर में ऑटो चालकों की मनमाना किराया वसूली पर लगाम कसने की उम्मीद जगी है। अमर उजाला में इसे लेकर खबर प्रकाशित होने के बाद ऑटो यूनियन हरकत में आ गई है। ऑटो यूनियन के प्रधान ने खबर पर कड़ा संज्ञान लिया है। उन्होंने कहा कि अधिक किराया वसूलने वाले ऑटो चालकों पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लोगों से अपील की कि अगर कोई ऑटो चालक शहर में किसी भी व्यक्ति से तय किराया से ज्यादा पैसे वसूलता है तो वो उस ऑटो का नंबर नोट करें और इसकी शिकायत यूनियन में करें।
ऑटो चालक यूनियन के प्रधान मोहम्मद रफी ने कहा कि अभी तक शहर में कहीं भी आने जाने के लिए किराया 30 रुपये निर्धारित है। कोई आटो चालक इससे ज्यादा किराया वसूलता है तो लोग मोबाइल नंबर 86790-24786 पर संपर्क कर इसकी शिकायत करें। उन्होंने कहा कि पिछले चार साल से बिलासपुर में ऑटो का किराया नहीं बढ़ाया गया है। जबकि डीजल पेट्रोल की कीमतें आसमान छू रही है। पेट्रोल के दाम बढने के बाद बसों से लेकर टैक्सी व अन्य सभी किराये बढ़ाए गए लेकिन ऑटो के किराये नहीं बढ़े। बताया कि वहीं लॉकडाउन के चार माह ऑटो चालक घरों में रहे लेकिन, उनसे 380 रुपये सालाना टैक्स और 550 रुपये तीन माह की पेनल्टी वसूली गई है।
रफी ने कहा कि मंदी के दौर में ऑटो चालक भी परेशानी से जूझ रहे हैं। प्रशासन को चाहिए कि वो चार साल से फिक्स किए गए किराये में बढ़ोतरी करे। वहीं उपायुक्त बिलासपुर पंकज राय ने कहा कि अभी तक किराया बढ़ोतरी के बारे में उन तक कोई आवेदन नहीं आया है। अगर यूनियन इसे बारे में उनसे बात करती है तो इस बात पर विचार किया जाएगा।