{"_id":"6a4fef7bc6ae68a7e60f3767","slug":"auhar-samoh-link-road-via-hirapur-turns-into-a-pond-bilaspur-news-c-92-1-bpr1004-163390-2026-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: औहर समोह वाया हीरापुर संपर्क सड़क बनी तालाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: औहर समोह वाया हीरापुर संपर्क सड़क बनी तालाब
विज्ञापन
वाहन चालकों स्कूली बच्चों व बुजुर्गों को झेलनी पड़ रही दिक्कतें
संवाद न्यूज एजेंसी
भगेड़ (बिलासपुर)। बरसात की शुरुआत होते ही लोगों की परेशानियां बढ़ने लगी हैं। कहीं भूस्खलन तो कहीं सड़कों पर जलभराव से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। औहर-समोह वाया हीरापुर शहीद राजेश कुमार चंदेल संपर्क मार्ग पर भी पहली बारिश ने सड़क की स्थिति की पोल खोल दी। सड़क का बड़ा हिस्सा पानी से लबालब भर गया, जिससे वाहन चालकों, राहगीरों और विशेषकर स्कूली बच्चों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों के अनुसार बारिश के बाद सड़क पर कई जगह पानी जमा हो गया। छोटे बच्चों के लिए इस रास्ते से गुजरना जोखिम भरा हो गया था। ऐसे में कुछ लोगों ने अपने वाहनों के माध्यम से स्कूली बच्चों को जलभराव वाले हिस्से से आगे तक पहुंचाया, ताकि किसी अनहोनी से बचा जा सके। ग्रामीणों का कहना है कि अभी बरसात की शुरुआत ही हुई है। आने वाले दिनों में बारिश बढ़ने पर समस्या और गंभीर हो सकती है। उन्होंने लोक निर्माण विभाग से मांग की है कि सड़क किनारे पानी निकासी की उचित व्यवस्था करवाई जाए, ताकि मार्ग को नुकसान से बचाया जा सके और लोगों को परेशानी न झेलनी पड़े। स्थानीय निवासी ओंकार चंद, छोटा राम, प्रेमलाल, राजेश कुमार, सोहनलाल, कश्मीर चंद और रंजीत सहित अन्य लोगों ने विभाग से जल्द समाधान की मांग उठाई है।
पंचायत ने दी आंदोलन की चेतावनी
ग्राम पंचायत हीरापुर के उपप्रधान प्रताप ठाकुर ने बताया कि सड़क पर जलभराव की समस्या के बारे में लोक निर्माण विभाग के उच्च अधिकारियों को अवगत करवाया गया है। विभाग की टीम ने मौके का निरीक्षण भी किया, लेकिन अभी तक समस्या के समाधान के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। उन्होंने कहा कि यदि विभाग ने जल्द कार्रवाई नहीं की तो पंचायत और ग्रामीणों को आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ेगा। इसकी जिम्मेदारी संबंधित विभाग की होगी।