{"_id":"652ecd2ab622d5a00a0b53f6","slug":"attempt-to-kidnap-schoolgirls-at-chhat-mod-bilaspur-news-c-19-1-ali1006-247324-2023-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: छत मोड़ पर स्कूली छात्राओं को अगवा करने का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: छत मोड़ पर स्कूली छात्राओं को अगवा करने का प्रयास
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। पुलिस थाना घुमारवीं के तहत छत कल्लर मोड़ के पास घर जा रहीं स्कूली छात्राओं को जबरदस्ती कार में बैठाकर अगवा करने का प्रयास किया गया। लेकिन मौके पर मौजूद एक टैक्सी चालक की बहादुरी से प्रयास सफल नहीं हो पाया। अगवा करने वाले कार सवार तीनों व्यक्ति मौके से धमकियां देते हुए भाग निकले। टैक्सी चालक ने छात्राओं के अभिभावकों के साथ थाने में मामले की शिकायत करवाई है। साथ ही आरोपियों का पता लगाकर कार्रवाई की मांग की है।
शिकायत में टैक्सी चालक परीक्षित कौशल ने बताया है कि मंगलवार शाम को कल्लर छत मोड़ के पास अपनी टैक्सी खड़ी करके दुकान से सामान ले रहा था। उसी समय बरठीं की तरफ से एक बस आई, जिसमें से स्कूल में पढ़ने वाली लड़कियां बस से उतरीं। तभी वहां पर एक कार आई और लड़कियों को जबरदस्ती रोककर कार में बैठाने की कोशिश करने लगे। शोर सुनकर वह कार की तरफ लड़कियों की सहायता के लिए गया तो कार चालक ने कार को एकदम से मौके से भगाकर उसे और लड़कियों को जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद मौके से फरार हो गए। कार में चालक के अलावा दो अन्य व्यक्ति सवार थे। मामले की पुष्टि डीएसपी घुमारवीं चंद्रपाल ने की है।