फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Attempt to cheat a young man on the pretext of marriage

शादी का झांसा देकर युवक से ठगी करने का प्रयास

Fri, 17 Jun 2022 12:00 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jun 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Attempt to cheat a young man on the pretext of marriage
घुमारवीं (बिलासपुर)। उपमंडल की मैहरीं काथला पंचायत के अंतर्गत निंऊ गांव में एक युवक से शादी का झांसा देकर पैसे ऐंठने का प्रयास किया गया। मामले में आरोपी पीड़ित युवक का दोस्त और उसकी पत्नी हैं।
विज्ञापन

निंऊ गांव की एक महिला ने ने बताया कि उनके बेटे की पत्नी की मौत हो चुकी है। बेटे के एक दोस्त ने दूसरी शादी करवाने का प्रस्ताव दिया और इसके लिए दस हजार रुपये एडवांस ले लिए। बुधवार शाम को बेटे का दोस्त एक युवती को साथ लेकर घर आया और और अधिक पैसे देने पर उस युवती से शादी करवाने की बात कहने लगा। उन्हें शक हुआ कि युवती और बेटे का दोस्त सुबह होने पर पैसे लेकर भाग जाएंगे। महिला ने वीरवार सुबह पंचायत प्रधान को घर पर बुलाया। काफी देर तक पूछताछ करने के बाद दोनों ने बताया कि वह पति-पत्नी हैं और ठगी करने के इरादे से ही शादी का झांसा दिया था। पंचायत प्रधान कांता शर्मा ने बताया कि मामले की रिपोर्ट पुलिस में दर्ज करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed