फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   At stake of big leaders in Dangar Zip Ward

जिप वार्ड डंगार में बड़े-बड़े नेताओं की साख दांव पर

Wed, 30 Dec 2020 10:08 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 30 Dec 2020 10:08 PM IST
विज्ञापन
At stake of big leaders in Dangar Zip Ward
भराड़ी(बिलासपुर)। जिला परिषद का बेहद अहम माने जाने वाले वार्ड नंबर 2 डंगार में कई दिग्गजों के चुनाव मैदान में उतरने से बड़े बड़े नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है। इस वार्ड में कुछेक उम्मीदवार दोनों दलों के दिग्गज नेताओं की करीबी माने जाते हैं। इसी कारण क्षेत्र में लोग इन उम्मीदवारों की हार जीत को बड़े नेताओं से जोड़ कर देख रहे हैं।
विज्ञापन

विधानसभा क्षेत्र घुमारवीं के डंगार वार्ड से भाजपा ने कुलतार पटियाल को उमीदवार बनाया है। वहीं भाजपा विचारधारा के ही जोरावर सिंह भी इस बार मैदान में हैं। भाजपा ने पिछली बार जोरावर सिंह को उम्मीदवार बनाया था, लेकिन जोरावर सिंह के इस बार अटल सेना से जुड़ जाने के बाद कुछ बातें निकलकर सामने आई तो उन्होंने अपनी नाराजगी प्रकट करते हुए बड़े नेताओं से दूरी बना ली। भाजपा को तरजीह देने वाले भाजपा मंडल महामंत्री रह चुके जोरावर अनुराग ठाकुर के बेहद करीबी माने जाते हैं। जोरावर पटियाल पिछला जिला परिषद का चुनाव महज 400 वोटों से हार गए थे। कुलतार पटियाल वर्तमान में गाहर पंचायत के प्रधान के तौर पर प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। गाहर सीट इस बार रिजर्व होने के कारण वे जिला परिषद में भाजपा के समर्थित उम्मीदवार बनाए गए हैं। कुलतार स्थानीय विधायक और मंत्री राजेंद्र गर्ग के करीबी हैं। जोरावर और कुलतार चचेरे भाई हैं और चुनाव मैदान में एक दूसरे को सीधी टक्कर देने की फिराक में हैं।
विज्ञापन

दूसरी तरफ कांग्रेस ने किसी भी उम्मीदवार को अपना समर्थन नहीं दिया हो, लेकिन कांग्रेस पार्टी से जुड़े तीन उम्मीदवार इस बार जिला परिषद के तौर पर मैदान में हैं। एक तरफ वर्तमान जिला परिषद सदस्य अमी चंद सोनी फिर से मैदान में हैं। सोनी के पिता स्वर्गीय रतनलाल सोनी पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के बेहद करीबी माने जाते थे। वीरभद्र सिंह जब मुख्यमंत्री हुआ करते थे तो सोनी परिवार के साथ मित्रता काफी नजदीक से थी। रत्न लाल सोनी के देहांत के बाद उनके पुत्र अमीचंद सोनी जिला परिषद के तौर में विजयी हुए थे। इसके अलावा कांग्रेस के पूर्व मंत्री रहे रंगीलाराम राव के भांजे कमल राव भी जिला परिषद के लिए चुनावी मैदान में डटे हुए हैं। तो वर्ष 2005 में जिला परिषद सदस्य रहे आईडी शर्मा भी भाग्य आजमा रहे हैं। भाजपा और कांग्रेस के लोग बेशक मैदान में हों लेकिन इस वार्ड पर कुछेक बड़े नेताओं के नाम भी प्रत्याशियों से जोड़ कर जीत हार देखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed