{"_id":"d6e9ced90d2486a29a1fb132772eb7e6","slug":"assualt-with-doctor-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉक्टर से बदसलूकी, गुस्साए डाक्टरों ने एक घंटा बंद की ओपीडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डॉक्टर से बदसलूकी, गुस्साए डाक्टरों ने एक घंटा बंद की ओपीडी
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलासपुर।
Updated Tue, 02 Feb 2016 10:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर में ड्यूटी में तैनात एक चिकित्सक के साथ एक व्यक्ति ने बदसलूकी कर दी। पूरे मामले से गुस्साए चिकित्सक ने विरोध में एक घंटा ओपीडी बंद रखी।
विज्ञापन
इससे जिला भर से उपचार के लिए मरीजों को परेशानियां झेलनी पड़ी। अस्पताल प्रशासन ने चिकित्सकों के साथ इस तरह का दुर्व्यवहार करने की निंदा की है।
जानकारी के अनुसार क्षेत्रीय अस्पताल में मंगलवार शाम एक व्यक्ति ने आपातकालीन ड्यूटी में तैनात चिकित्सक डा. पंकज के साथ बदसलूकी की। गायनी विशेषज्ञ डा. पंकज शर्मा के अनुसार वह ड्यूटी दे रहे थे। इसी दौरान एक व्यक्ति आपातकालीन ओपीडी में आया।
विज्ञापन
ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने उसे जनरल ओपीडी में जाने की सलाह दी। इस पर व्यक्ति चिकित्सक पर भड़क गया और गाली गलौच पर उतर गया।
यहां तक कि वह मारपीट पर भी उतारू हो गया। अस्पताल प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए फौरन मामले की जानकारी पुलिस दी।
मगर जब तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची चिकित्सकों ने विरोध में ओपीडी का बहिष्कार किया। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले का शांत करवाया।
इसके बाद शाम करीब चार बजे चिकित्सकों ने बैठक कर घटना पर रोष प्रकट किया है। मेडिकल ऑफिसर्ज एसोसिएशन के प्रधान डा. सतीश शर्मा सहित अन्य पदाधिकारियों ने इस घटना का विरोध करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कुल्लू में घटित घटना के बाद इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए गैर जमानती वारंट की श्रेणी में लाने का आश्वासन दिया था।
विज्ञापन
लेकिन, अभी तक कोई कदम नहीं उठाया गया है। उन्होंने मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से इस मुद्दे पर उम्मीद जताते हुए कहा कि वह शीघ्र ही उचित कदम उठाएंगे।