{"_id":"57093cf94f1c1b2b28c811f7","slug":"ashwani-kumar-became-president","type":"story","status":"publish","title_hn":"अश्वनी कुमार प्रदेश प्रधान नियुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अश्वनी कुमार प्रदेश प्रधान नियुक्त
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर।
Updated Sat, 09 Apr 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
पंचायत पशु सहायक संघ की चुनी गई नवनियुक्त कार्यकारिणी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचायत पशु सहायक संघ के राज्य स्तरीय चुनाव शुक्रवार को एनजीओ भवन में जिला अराजपत्रित कर्मचारी संघ बिलासपुर के प्रधान किरपाल सिंह मराठा और महासचिव भूपेंद्र पाल डोगरा की अध्यक्षता में हुआ।
विज्ञापन
त्रिवार्षिक चुनावों के दौरान जिला कुल्लू के एनजीओ प्रधान अमर चंद ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहे। सर्वसम्मति से हुए इन चुनावों में कुल्लू जिला के अश्वनी कुमार को प्रधान और जितेंद्र ठाकुर को वरिष्ठ उपप्रधान नियुक्त किया गया।
विज्ञापन
हमीरपुर के सुरजीत शर्मा, शिमला की कुमारी नमिता सैनी, ऊना के मुकेश कुमार और बिलासपुर के विवेक कुमार को उपप्रधान की कमान सौंपी गई। मंडी के दिनेश कुमार को महासचिव, कुल्लू के दिनेश को कोषाध्यक्ष, शिमला के योगेंद्र शर्मा को प्रेस सचिव और सिरमौर के संजीव कुमार को प्रचार सचिव चुना गया।
विज्ञापन