फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Asha workers are getting incentive after two months: Tilak

आशा कार्यकर्ताओं को दो महीने बाद मिल रहा इंसेंटिव : तिलक

Sun, 10 Sep 2023 04:52 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 10 Sep 2023 04:52 PM IST
विज्ञापन
Asha workers are getting incentive after two months: Tilak
- अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ की बैठक में कार्यकर्ताओं ने उठाई मांग
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ खंड घुमारवीं की बैठक एक निजी होटल में हुई। बैठक की अध्यक्षता खंड प्रधान तिलक राज शर्मा ने की। बैठक में खंड घुमारवीं की आशा कार्यकर्ताओं की समस्याओं के बारे में विचार-विमर्श किया गया।


खंड प्रधान तिलक राज शर्मा ने कहा कि घुमारवीं की आशा कार्यकर्ताओं का शोषण किया जा रहा है। यह सहन नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि घुमारवीं की आशा कार्यकर्ताओं को सरकार की गाइडलाइन के अनुसार हर महीने की 10 तारीख से पहले इंसेंटिव मिलना चाहिए, लेकिन आशा कार्यकर्ताओं को इंसेंटिव दो महीने बाद मिल रहा है। उन्होंने कहा कि मई से जुलाई तक का हर महीने आशा कार्यकर्ताओं के इंसेंटिव से 1,000 से 2,000 रुपये काटे जा रहे हैं। उन्होंने खंड चिकित्सा अधिकारी घुमारवीं को चेताया कि आशा कार्यकर्ता का इंसेंटिव हर महीने 10 तारीख से पहले डाले। आशा कार्यकर्ता का इंसेंटिव मई से जुलाई तक का काटा गया है। उसे भी 10 दिनों के भीतर उनके खातों में डाला जाए। ऐसा नहीं किया गया तो अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ खंड चिकित्सा अधिकारी का घेराव करने और धरना-प्रदर्शन देने के लिए विवश हो जाएगा। बैठक में अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ खंड घुमारवीं की प्रधान ने सर्वसम्मति से राम पाल शर्मा को खंड घुमारवीं का महासचिव बनाया और विद्या सागर को उप प्रधान बनाया गया। बैठक में हिमाचल प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ की उपाध्यक्ष भावना ठाकुर ने आशा कार्यकर्ताओं को विश्वास दिलाया कि मुख्यमंत्री से मिलकर आशा कार्यकर्ताओं के लिए कोई स्थायी नीति बनवाई जाएगी। आशा कार्यकर्ताओं में से 50 प्रतिशत बैच वाइज महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के लिए प्रशिक्षण करवाने की मांग भी की जाएगी। बैठक में राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के उपाध्यक्ष कृपाल मराठा, जिला प्रधान धर्म सिंह, पूर्व प्रधान घुमारवीं सुरेश चंदेल, भावना ठाकुर, खंड घुमारवीं के वरिष्ठ उप प्रधान अमित शर्मा, उप प्रधान संजीव शर्मा, उपप्रधान विद्यासागर, कर्मचारी और खंड आशा कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed