फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Artificial Intelligence is emerging as an opportunity for media and other sectors: ADC

मीडिया के साथ अन्य क्षेत्र के लिए अवसर बनकर उभर रहा है आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस : एडीसी

Fri, 17 Nov 2023 05:15 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Nov 2023 05:15 PM IST
विज्ञापन
Artificial Intelligence is emerging as an opportunity for media and other sectors: ADC
-आगे बढ़ने के लिए हमें इस तकनीक का भरपूर उपयोग करने की आवश्यकता
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस मीडिया के साथ अन्य क्षेत्र के लिए एक अवसर बनकर उभर रहा है। अतिरिक्त उपायुक्त बिलासपुर डॉक्टर निधि पटेल ने राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर जिला लोक संपर्क अधिकारी कार्यालय द्वारा आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए यह विचार व्यक्त किए।
उन्होंने कहा कि आगे बढ़ने के लिए हमें इस तकनीक का भरपूर उपयोग करने की आवश्यकता है, लेकिन हम इसका सकारात्मक प्रयोग कर आगे बढ़ें यह अवश्य सुनिश्चित होना चाहिए। उन्होंने मीडिया का जिला प्रशासन के साथ सहयोग, सौहार्दपूर्ण व्यवहार के लिए आभार व्यक्त किया। भारतीय प्रेस परिषद द्वारा प्रेस दिवस के अवसर पर प्रदत विषय कृत्रिम मेधा के दौर में मीडिया की भूमिका विषय पर कार्यक्रम में बोलते हुए वरिष्ठ पत्रकार अरुण डोगरा रितु ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को वर्तमान परिपेक्ष में अनिवार्य अंग बताया। कहा कि इसके उपयोग से संभवत मानव कर्मियों की आवश्यकता समाप्त होगी, लेकिन यह अत्यधिक व्यावहारिक और तर्कसंगत है। अश्विनी पंडित ने कृत्रिम मेधा को प्रिंट मीडिया के लिए चुनौती बताते हुए प्रिंट मीडिया की जवाबदेही पर इसे प्रश्न चिन्ह माना। कहा कि सोशल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पर इसका आंशिक असर पड़ सकता है। अभिषेक सोनी कविता के माध्यम से जहां पत्रकारों की भूमिका को व्यक्त किया, वहीं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को समय की मांग बताया। रंजीत सिंह ने भविष्य में इसकी उपयोगिता के संबंध में अपने विचार रखे। कहा कि इसके उपयोग से मीडिया के क्षेत्र में रचनात्मकता और भावनात्मकता की कमी अवश्य महसूस की जाएगी। कहा कि आने वाले समय में इसके उपयोग को नजरअंदाज करना असंभव होगा। विशाल ठाकुर ने कहा कि विकास एक सतत प्रक्रिया है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस इस प्रक्रिया का अभिन्न अंग है, जिसे भविष्य की चुनौतियों के लिए सकारात्मक रूप में स्वीकार करना सबसे बड़ी मांग एवं आवश्यकता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इसके प्रति ज्ञान अर्जन करना भी आवश्यक है, ताकि आगामी चुनौतियां से निपटा जा सके। परविंदर शर्मा ने कृत्रिम मेधा को आवश्यक बताते हुए इस संबंध में नियम कानून बनाने तथा लोगों को जागरूक करने की आवश्यकता पर बल दिया। प्रेस क्लब के अध्यक्ष अजय उपाध्याय ने अपने संबोधन में मीडिया के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का तुलनात्मक विवेचन प्रस्तुत करते इसकी उपयोगिता से मीडिया में आने वाले सकारात्मक प्रभावों पर प्रकाश डाला। जिला लोक संपर्क अधिकारी संजय सूद ने मुख्य अतिथि और मीडिया कर्मियों का स्वागत करते हुए राष्ट्रीय प्रेस दिवस को मीडिया के कर्तव्य निर्वहन के प्रति चिंतन का दिवस बताया। संपूर्ण कार्यक्रम का कुशल संचालन सहायक लोक संपर्क अधिकारी हेमंत नेगी ने किया। सहायक आयुक्त उपायुक्त राजीव ठाकुर विशेष अतिथि के रूप में कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। इस दौरान अनूप शर्मा,कश्मीर ठाकुर, विजय राज उपाध्याय,सुनील ठाकुर,विजय भारद्वाज,राजेश मिश्रा सहित अन्यों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed