फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Arrears should be paid to pensioners in lump sum

Bilaspur News: पेंशनरों को एकमुश्त किया जाए एरियर का भुगतान

Mon, 08 Apr 2024 11:49 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 08 Apr 2024 11:49 PM IST
विज्ञापन
Arrears should be paid to pensioners in lump sum
-डियारा में आयोजित हुई सदर और शहरी इकाई की संयुक्त बैठक
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन बिलासपुर के सदर ब्लॉक एवं शहरी इकाई की संयुक्त बैठक विश्वकर्मा मंदिर डियारा में हुई। बैठक में पेंशनरों ने सरकार से आग्रह किया कि 80 की आयु पूरी कर चुके पेंशनरों को एकमुश्त एरियर का भुगतान किया जाए।

बैठक में पहले रौड़ा सेक्टर से ठाकुर दास, विद्या बहल, हटवाड़ से समाजसेवी और पेंशनर संगठन के कार्यकर्ता बलदेव रत्न के देहांत पर शोक प्रकट किया और दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी। सचिव देवेश्वर गौतम ने शहरी इकाई का वर्ष 2023-24 का वित्तीय लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। शहरी इकाई अध्यक्ष रविंद्र नाथ भट्टा ने संगठन को मजबूत करने पर बल दिया। इसके बाद अशोक कुमार शर्मा को शहरी इकाई का कार्यकारी कोषाध्यक्ष नियुक्त करने का प्रस्ताव पेश किया जिसे सभा ने सर्वसम्मति से पारित कर दिया। सुशील पुंडीर ने सभी पेंशनरों को साइबर क्राइम से सावधान और सचेत रहने की सलाह दी। एसोसिएशन ने 14 मार्च 2024 को जारी अधिसूचना के अनुसार हिमाचल सरकार ने पेंशनरों को छठे वेतन आयोग के एरियर का 75 वर्ष आयु पूरी कर चुके पेंशनरों को 35 प्रतिशत, 65 से 70 वर्ष आयु पूरी कर चुके आयुक्त वाले पेंशनरों को 20 प्रतिशत और 65 साल तक आयु वालों को भुगतान के लिए सरकार का आभार व्यक्त किया। ओम प्रकाश गर्ग ने कहा कि वार्षिक और जीवनपर्यंत शुल्क कम है, इसे बढ़ाने पर विचार किया जाए। इस मौके पर प्रदेश महासचिव हुकुम सिंह ठाकुर, जिला प्रधान जगदीश दिनेश, बाबूराम गौतम, गोपाल शर्मा, संत राम कश्यप, श्याम लाल पंवर, कीर्तिधर गौतम, ओम प्रकाश मेहता, नंदलाल राही, अब्दुल माजिद, सुरेश जोशी, राजेंद्र शर्मा, प्रदीप वर्मा, प्रेम सिंह चंदेल, अमरनाथ शर्मा, जीआर शर्मा, भीष्म लाल गर्ग, राम लाल चंदेल और राजेंद्र चंदेल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed