{"_id":"666ef169176b2a884e003542","slug":"arrangement-of-food-and-water-for-birds-in-the-forest-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-118947-2024-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: जंगल में पक्षियों के लिए किया दाने-पानी का प्रबंध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: जंगल में पक्षियों के लिए किया दाने-पानी का प्रबंध
विज्ञापन
- युवक मंडल कवाली टटोह ने पेश की अनूठी मिसाल
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। युवक मंडल कवाली टटोह की ओर से जंगल में पक्षियों के लिए पानी और भोजन का प्रबंध किया गया। प्लास्टिक की बोतलों को काटकर उनमें पानी भर कर पेड़ पर लटका दिया गया, ताकि पानी की कमी के चलते कोई पक्षी अपना जीवन न गंवाए। इसके अतिरिक्त कई जगहों पर चावल के दाने भी रखे गए।
युवक मंडल के प्रधान अभिषेक ठाकुर ने बताया कि इस समय भीषण गर्मी और लू का कहर हर जगह पड़ रहा है। तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है जिस कारण जीवों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पर्यावरण असंतुलन के कारण जीवों को पानी और भोजन नहीं मिल पा रहा है। इसलिए युवाओं ने साथ मिलकर धार टटोह के साथ लगते जंगल में पक्षियों के लिए दाना पानी का प्रबंध किया गया। इस कार्य में युवाओं ने उत्साह दिखाया। युवाओं ने संकल्प लिया कि इस काम को दैनिक तौर पर अपनाया जाएगा और रोज बोतलों में पानी भरा जाएगा और दाने को व्यवस्था की जाएगी।