{"_id":"67543ad1803171a8be019e5f","slug":"armed-forces-flag-day-celebrated-by-hoisting-flags-to-officers-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-127907-2024-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: अधिकारियों को झंडा लगाकर मनाया सशस्त्र सेना झंडा दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: अधिकारियों को झंडा लगाकर मनाया सशस्त्र सेना झंडा दिवस
Sat, 07 Dec 2024 11:18 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Sat, 07 Dec 2024 11:18 PM IST
विज्ञापन
सशस्त्र सेना झंडा दिवस के उपल्क्ष पर एसपी बिलासपुर को झंडा लगाते कर सम्मानित करते सैनिक कल्याण
-सशस्त्र सेनाओं के प्रति सम्मान झंडा दिवस का उद्देश्य : एसपी
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिला मुख्यालय में शनिवार को सशस्त्र सेना झंडा दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सैनिक कल्याण विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने पुलिस अधीक्षक बिलासपुर संदीप धवल को झंडा लगाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके बाद एसडीएम सदर अभिषेक गर्ग समेत जिले के एक दर्जन से अधिक अधिकारियों को झंडा लगाया गया।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक संदीप धवल ने कहा कि हर साल 7 दिसंबर को सशस्त्र सेना झंडा दिवस मनाया जाता है। इसका उद्देश्य सशस्त्र सेनाओं के प्रति सम्मान और समर्थन व्यक्त करना है। इस दिन एकत्रित धनराशि का उपयोग भूतपूर्व सैनिकों, उनके परिवारों और युद्ध में घायल सैनिकों की सहायता के लिए किया जाता है। यह राशि उनके इलाज, पुनर्वास और अन्य जरूरतों के लिए उपयोगी साबित होती है। एसडीएम सदर अभिषेक गर्ग ने भी इस अवसर पर सशस्त्र सेना के प्रति सम्मान प्रकट करते हुए नागरिकों से अपील की कि वे इस पुनीत कार्य में दान देकर सैनिकों और उनके परिवारों की भलाई में सहयोग करें। इस मौके पर सैनिक कल्याण विभाग से रमेश चंद शर्मा और विनोद नड्डा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।