{"_id":"65e7065fc273a4a5a30b95ae","slug":"appointed-retired-lawyers-should-be-prompt-in-settling-revenue-matters-dc-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-114077-2024-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"नियुक्त सेवानिवृत्त कानूनगो राजस्व मामलों को निपटाने में बरतें तत्परता : डीसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नियुक्त सेवानिवृत्त कानूनगो राजस्व मामलों को निपटाने में बरतें तत्परता : डीसी
Tue, 05 Mar 2024 11:16 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Tue, 05 Mar 2024 11:16 PM IST
विज्ञापन
- लंबित मामलों के निपटारे के लिए की गई हैं नियुक्तियां
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राजस्व कार्यों को पूरा करने के लिए नियुक्त सेवानिवृत्त कानूनगो सक्रियता के साथ अपनी सेवाएं प्रदान करें, ताकि राजस्व के तहत विभिन्न मामलों को जल्द निपटाया जा सके। डीसी आबिद हुसैन सादिक ने राजस्व अधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता करते हुए यह निर्देश दिए। डीसी ने कहा कि सेवानिवृत्त कानूनगो को पूर्व में किए गए कार्यों को ही करना है। शीर्ष और अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा इनके कार्यों के आंकलन के उपरांत ही कानूनगो की मासिक रिपोर्ट तैयार की जाएगी। यह रिपोर्ट उनकी सेवा अवधि विस्तार के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण होगी। उन्होंने कहा कि राजस्व विभाग में लंबित पड़े मामलों के लिए यह नियुक्तियां की गई हैं। कानूनगो गंभीरता के साथ कार्य निपटाएं। उन्होंने राजस्व अधिकारियों को इंतकाल, जमाबंदी, तकसीम और वन संरक्षण अधिनियम के मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाने के आदेश दिए। उन्होंने कहा कि अप्रैल को लक्ष्य लेकर इन मामलों की पूर्ति करना सुनिश्चित करें। इस मौके पर जिला राजस्व अधिकारी देवी राम, उपमंडलाधिकारी, तहसीलदार और नायब तहसीलदार शामिल रहे।