{"_id":"6a8b45272b0708324f022107","slug":"apply-for-ignou-admission-and-re-registration-by-august-31-bilaspur-news-c-92-1-bls1002-166135-2026-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: इग्नू में प्रवेश और पुनः पंजीकरण के लिए अब 31 अगस्त तक करें आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: इग्नू में प्रवेश और पुनः पंजीकरण के लिए अब 31 अगस्त तक करें आवेदन
विज्ञापन
यूजी, पीजी, डिप्लोमा, सर्टिफिकेट कार्यक्रमों में ले सकते हैं दाखिला
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने जुलाई 2026 सत्र के लिए नए प्रवेश और पुनः पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अब नए प्रवेश और पुनः पंजीकरण 31 अगस्त तक किए जा सकेंगे।
यह ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग (ओडीएल) और ऑनलाइन मोड के सभी कार्यक्रमों पर लागू होगा। इच्छुक अभ्यर्थी जुलाई सत्र के लिए यूजी, पीजी, डिप्लोमा, सर्टिफिकेट कार्यक्रमों में प्रवेश ले सकते हैं। दाखिले के लिए कोई भी अधिकतम आयु सीमा नहीं है। इच्छुक अभ्यर्थी अपने घर से ही ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। सभी अभ्यर्थी केवल अपनी पंजीकृत ईमेल आईडी का उपयोग करके ही पोर्टल पर लॉगिन करें। अभ्यर्थी के दस्तावेज स्पष्ट और वैध होने चाहिए। नए प्रवेश या पुनः पंजीकरण के बाद डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड अथवा नेट बैंकिंग के माध्यम से शुल्क जमा किया जा सकता है। अभ्यर्थी अंतिम तिथि का इंतजार न करें और समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें, ताकि किसी तकनीकी या अन्य असुविधा से बचा जा सके।