{"_id":"6a81c4ad763684ba6b0a6cd2","slug":"applications-for-the-inspire-award-open-until-the-15th-bilaspur-news-c-92-1-bls1002-165658-2026-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: इंस्पायर अवाॅर्ड के लिए आवेदन 15 तक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: इंस्पायर अवाॅर्ड के लिए आवेदन 15 तक
विज्ञापन
छठी से 12वीं कक्षा के विद्यार्थी कर सकते हैं पंजीकरण
बेहतरीन विचार देने वाले विद्यार्थी को मिलेंगे 10 हजार रुपये
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। इंस्पायर अवाॅर्ड मानक योजना के लिए विद्यार्थी 15 सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक विद्यार्थी ईएमआईएएस पोर्टल पर पंजीकरण और इंस्पायर मानक मोबाइल एप के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे।
इस योजना का लाभ पहले छठी से 10वीं कक्षा तक के विद्यार्थी ही उठा पाते थे, लेकिन पिछले साल से 11वीं और 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को भी इसमें शामिल किया गया है, ताकि अधिक से अधिक विद्यार्थी इसमें भाग ले सकें। सरकारी और निजी स्कूलों के पांच-पांच विद्यार्थी इसके लिए पंजीकरण करवा सकते हैं। इनमें तीन विद्यार्थी छठी से 10वीं और दो विद्यार्थी 11वीं और 12वीं कक्षा के विज्ञान संकाय से होने चाहिए।
इंस्पायर अवाॅर्ड मानक योजना के तहत विद्यार्थी विज्ञान विषय पर मॉडल तैयार करते हैं। इसके माध्यम से वे अपनी नई सोच और रचनात्मक विचारों को सामने रख सकते हैं। नए और बेहतर विचार देने वाले विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा। चयनित विद्यार्थियों को अपने विचार को मॉडल के माध्यम से प्रस्तुत करने के लिए सरकार की ओर से 10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन
जिला स्तर पर बेहतरीन मॉडल का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा। इसके बाद राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में चयनित नए विचार वाले मॉडलों को राष्ट्रीय स्तर पर प्रस्तुत किया जाएगा। इंस्पायर अवाॅर्ड मानक योजना का उद्देश्य विद्यार्थियों में सृजनशीलता, नवाचार और रचनात्मक सोच को बढ़ावा देना है।