फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Anyone giving information about Chitta smugglers will get a reward of Rs 10,000: Dr. Vikram

चिट्टा तस्करों की सूचना देने वाले को मिलेगा 10 हजार रुपये का इनाम : डॉ. विक्रम

Wed, 29 Jan 2025 11:26 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Wed, 29 Jan 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
Anyone giving information about Chitta smugglers will get a reward of Rs 10,000: Dr. Vikram
-बोले, प्रदेश में नशे का बढ़ता प्रभाव बेहद चिंताजनक, युवा हो रहे बर्बाद
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिले के घुमारवीं क्षेत्र के कृषि वैज्ञानिक डॉक्टर विक्रम शर्मा ने प्रदेश को नशा मुक्त बनाने के लिए एक अनोखी पहल शुरू की है। उन्होंने घोषणा की है कि जो भी व्यक्ति चिट्टा (सिंथेटिक ड्रग) सप्लायर के बारे में सही और सटीक जानकारी देगा, उसे 10 हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा।

डॉक्टर शर्मा ने कहा कि देश में नशे का बढ़ता प्रभाव बेहद चिंताजनक है। कई युवा इसकी चपेट में आकर अपनी जिंदगी बर्बाद कर रहे हैं। यह बेहद दुखद स्थिति है कि प्रदेश में खुलेआम नशे का व्यापार हो रहा है, जो समाज और परिवारों को तबाह कर रहा है। इस जहर को बेचने वालों पर अंकुश लगाना बेहद जरूरी है। शर्मा ने प्रदेश की जनता से इस मुहिम में सक्रिय सहयोग करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि यह लड़ाई अकेले नहीं लड़ी जा सकती। समाज के हर व्यक्ति को नशे के खिलाफ जागरूक होना होगा और प्रशासन को सही जानकारी देनी होगी ताकि नशा तस्करों को सख्त सजा मिल सके। आश्वासन दिया कि सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह से गोपनीय रखी जाएगी। डॉक्टर शर्मा ने कहा कि उनका यह प्रयास न केवल नशे पर लगाम लगाने में मदद करेगा बल्कि युवाओं को सही दिशा देने का भी काम करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed