फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Anurag Thakur's tenure was disappointing: Bamber

अनुराग ठाकुर का कार्यकाल रहा निराशाजनक : बंबर

Mon, 08 Apr 2024 11:54 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 08 Apr 2024 11:54 PM IST
विज्ञापन
Anurag Thakur's tenure was disappointing: Bamber
-बोले, बिलासपुर में कोई बड़ी परियोजना नहीं ला पाए अनुराग
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। पूर्व विधायक और कांग्रेस महासचिव बंबर ठाकुर ने कहा कि केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का कार्यकाल निराशाजनक रहा है। कांग्रेस पार्टी हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से जिस भी प्रत्याशी को मैदान में उतारेगी, सदर कांग्रेस की ओर से उसका पूरा समर्थन किया जाएगा।

बिलासपुर में आयोजित पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि रविवार को सदर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों के साथ बैठक करेगी और सदर के 101 बूथों पर चुनाव प्रचार शुरू किया जाएगा। बंबर ने कहा कि अनुराग ठाकुर बिलासपुर में कोई बड़ी परियोजना नहीं ला पाए हैं। रेल लाइन में भी 75 प्रतिशत पैसा प्रदेश सरकार दे रही है। मंदिरों के पुनर्स्थापन की परियोजना भी अधर में लटक गई है। केंद्र सरकार की ओर से इसके लिए कोई पैसा नहीं दिया जा रहा है। कहा कि भाजपा के नेताओं ने जो गांव गोद लिए वह आज तक गोद से बाहर नहीं आ पाए हैं। दियोली गांव को भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने गोद लिया है, लेकिन उस गांव की सड़क को उन्होंने अपने कार्यकाल में पक्का कराया था। बंबर ठाकुर ने कहा कि उन पर जो हमला हुआ भाजपा के पदाधिकारी मान रहे हैं कि उन्होंने वह हमला कराया। बंबर ने कहा कि यह पहले से चल रहा है। 1989 में जब उन्होंने राजनीति शुरू की तब भी भाजपा जिलाध्यक्ष, राष्ट्रीय अध्यक्ष और उस समय के भाजपा के अन्य नेताओं ने उन पर बड़ा हमला कराया था। आज से फिर वही हो रहा है। यह लोग उनकी आवाज को दबाकर बिलासपुर की आवाज काे दबाना चाहते हैं। बंबर ने कहा कि वह ऐसा नहीं देने होने देंगे। इस मौके पर हीरापाल ठाकुर, नईम मोहम्मद और थुमन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed