{"_id":"694a9639a723bbed820e404e","slug":"anti-chitta-walkathon-on-26th-bilaspurs-traffic-system-to-change-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-150759-2025-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: एंटी-चिट्टा वॉकथॉन 26 को, बिलासपुर की बदलेगी ट्रैफिक व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: एंटी-चिट्टा वॉकथॉन 26 को, बिलासपुर की बदलेगी ट्रैफिक व्यवस्था
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉयज स्कूल से सिंथेटिक ग्राउंड लुहणू तक तय रूट, पार्किंग पर रहेगा प्रतिबंध
गुरुद्वारा चौक से लुहणू तक एकतरफा यातायात, कई मार्गों से वाहनों की एंट्री
500 पुलिस जवान संभालेंगे सुरक्षा व्यवस्था
बिलासपुर में मुख्यमंत्री करेंगे अगुवाई
वॉकथॉन के रूट, स्टार्टिंग, फिनिशिंग वेन्यू की सड़कों पर पार्किंग प्रतिबंधित
एंबुलेंस और गंभीर मरीजों को ले जाने वाले आपातकालीन वाहनों को मिलेगी छूट
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। एंटी-चिट्टा जन-जागरूकता वॉकथॉन को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस ने रूट प्लान और ट्रैफिक व्यवस्था जारी कर दी है। यह वॉकथॉन 26 दिसंबर को मुख्यमंत्री के नेतृत्व में आयोजित की जाएगी। वॉकथॉन का शुभारंभ छात्र स्कूल बिलासपुर के मुख्य द्वार से होगा और यह सिंथेटिक स्पोर्ट्स ग्राउंड लुहणू में संपन्न होगी।
वॉकथॉन का निर्धारित रूट बॉयज स्कूल मेन गेट से हवा घर, संजू फर्नीचर शॉप, गुरुद्वारा चौक, हॉट स्पॉट रेस्टोरेंट, मस्जिद चौक, गर्ल्स स्कूल, बिजली कार्यालय, लुहणू बाइफरकेशन और इंडोर स्टेडियम होते हुए सिंथेटिक ग्राउंड लुहणू तक रहेगा।
वॉकथॉन के मद्देनजर शहर की ट्रैफिक व्यवस्था में अस्थायी बदलाव किए जाएंगे। गुरुद्वारा चौक से लुहणू ग्राउंड की ओर आने वाले वाहनों को वॉकथॉन शुरू होने से पहले एकतरफा (एंटी-क्लॉक वाइज) सर्कुलर तरीके से चलाया जाएगा। वॉकथॉन रूट, स्टार्टिंग और फिनिशिंग वेन्यू की ओर जाने वाली सभी सड़कों पर वाहन पार्किंग पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी।
विज्ञापन
वॉकथॉन शुरू होने से 30 मिनट पहले से कार्यक्रम समाप्त होने तक शहर के अंदर के वाहनों को अस्थायी रूप से रोका जाएगा या वैकल्पिक मार्गों की ओर डायवर्ट किया जाएगा। हालांकि एंबुलेंस और गंभीर मरीजों को ले जाने वाले आपातकालीन वाहनों को पूरी छूट दी जाएगी।
पार्किंग व्यवस्था
वॉकथॉन में भाग लेने वाले वाहनों की पार्किंग मेला ग्राउंड लुहणू, कॉलेज ग्राउंड और आवश्यकता अनुसार डीसी कार्यालय के सामने की जाएगी। हल्के वाहनों की पार्किंग मल्टीपर्पज ऑडिटोरियम, गर्ल्स स्कूल, क्रीमेशन ग्राउंड और एग्जीबिशन ग्राउंड में सुनिश्चित की गई है।
ये है रूट प्लान
घुमारवीं, तलाई और झंडूता से आने वाले वाहन सुबह 9:30 बजे तक लुहणू बाइफरकेशन से इंडस्ट्रियल एरिया बध्यात तक जा सकेंगे। बरमाणा और जुखाला की ओर से आने वाले वाहन बामटा- कॉलेज चौक रूट का उपयोग करेंगे, जबकि नम्होल, स्वारघाट और श्री नयना देवी जी की ओर से आने वाले वाहन नौणी चौक/जबली-मंडी भराड़ी बाइपास/बस स्टैंड चौक के रास्ते शहर में प्रवेश करेंगे। प्रशासन के अनुसार सुबह 10:30 बजे के बाद स्टार्टिंग वेन्यू की ओर किसी भी वाहन को जाने की अनुमति नहीं होगी। इसके बाद आने वाले प्रतिभागियों को कॉलेज चौक पर उतारकर वाहन कॉलेज ग्राउंड या डीसी कार्यालय के सामने पार्क करवाए जाएंगे
500 पुलिस जवान संभालेंगे मोर्चा
वॉकथॉन के सफल आयोजन के लिए 500 पुलिस जवान तैनात किए जाएंगे। इनमें 200 जवान जिला पुलिस और 300 जवान पुलिस मुख्यालय की ओर से होंगे। शहर के प्रमुख स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती रहेगी ताकि किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो। ।
मुख्यमंत्री दिलाएंगे शपथ, युवाओं से करेंगे संवाद
कार्यक्रम के लिए मुख्यमंत्री सुबह 11 बजे कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे। वे युवाओं को एंटी-चिट्टा शपथ दिलाएंगे, उनसे संवाद करेंगे। वे वॉकथॉन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। समापन स्थल पर मुख्यमंत्री का संबोधन, मीडिया से बातचीत और प्रतिभागियों के लिए जलपान की व्यवस्था भी की गई है।
आम जनता से सहयोग की अपील
एसपी संदीप धवल ने आम जनता से ट्रैफिक व्यवस्था में सहयोग करने और नशे के खिलाफ जन आंदोलन को सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक संख्या में वॉकथॉन में भाग लेने की अपील की है। आयोजन के दौरान होने वाली असुविधा के लिए पुलिस प्रशासन ने खेद भी जताया है।