{"_id":"7287f0c857a846f7bd2ce49dc1cd156d","slug":"anlit-became-best-student-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंकित बने स्टूडेंट ऑफ द ईयर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंकित बने स्टूडेंट ऑफ द ईयर
ब्यूरो/ अमर उजाला, शाहतलाई (बिलासपुर)।
Updated Sun, 07 Feb 2016 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोसरियां में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह हर्षोल्लास से मनाया गया। इसमें निदेशक ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन हिमाचल प्रदेश डॉ. बीरु राम किशोर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
विज्ञापन
दीप प्रज्जवलन कर सरस्वती वंदना के साथ शुरू हुए कार्यक्रम में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। मुख्यातिथि ने शिक्षा और खेलकूद सहित अन्य क्षेत्रों में अव्वल रहे छात्रों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
खेल गतिविधियों में अव्वल रहने पर रामकृष्ण, अंकित धीमान, लक्की कुमार, राकेश, ममता और मनीषा देवी, शिक्षा क्षेत्र में अक्षित धीमान, नेहा, अमन, ऋतु, राजेंद्र, मनीषा, नेहा देवी और ममता देवी को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
इसके अलावा अभिषेक, पल्लवी, मधुबाला, दीया, कामना, ज्योति, प्रियंका, शीतल, ऋतु, मनीषा और सुभाष को शत-प्रतिशत उपस्थिति और अन्य गतिविधियों में आगे रहने के लिए पुरस्कृत किया गया। वहीं, अंकित गौतम को स्टूडेंट ऑफ द ईयर के अवार्ड से नवाजा गया।
इससे पूर्व स्कूल प्रधानाचार्य यशपाल पटियाल ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। डॉ. किशोर ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि बच्चों को अपना लक्ष्य निर्धारित करके कड़ी मेहनत करनी चाहिए।
उन्होंने छात्रों का कड़ी मेहनत से पढाई करने का आह्वान किया, ताकि वे अपने जीवन में सफलता की नई ऊंचाइयों छू सकें। इस अवसर पर एसएमसी प्रधान और सदस्यों सहित स्कूल स्टाफ और बच्चों के अभिभावक भी उपस्थित रहे।