{"_id":"65521c17271382b47100b464","slug":"anklis-bhandara-set-up-in-bandla-on-diwali-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-8563-2023-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: दिवाली पर बंदला में लगाया ऐंक्ली का भंडारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: दिवाली पर बंदला में लगाया ऐंक्ली का भंडारा
विज्ञापन
बिलासपुर के बंदला गांव में भंडारा तैयार करते लोग। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुजुर्गों के साथ युवाओं ने बनाया खाना
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। उपमंडल सदर की बंदला पंचायत में दिवाली के अवसर पर युवाओं और बुजुर्गों ने मिलकर भंडारा लगाया। इस अवसर पर स्थानीय पकवान ऐंक्ली और माह की दाल बनाई गई। इस भंडारे में ग्रामीणों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया।
बंदला के पूर्व प्रधान रामलोक ठाकुर ने बताया कि मंदिर में हर त्योहार पर इस प्रकार का आयोजन किया जाता है। दिवाली के अवसर पर हर घर में पारंपरिक भोजन बनाया जाता है। इसे देखते हुए मंदिर में ऐंक्ली और माह की दाल का भंडारा लगाया गया। युवाओं और बुजुर्गों ने मिलकर पारंपरिक भोजन तैयार किया।
भंडारा बनाने का कार्य सुबह 10:00 शुरू हुआ और 12:00 यह तैयार हो गया। इसके बाद लोगों को इसे वितरित किया। इस मौके पर पंचायत प्रधान सतीश ठाकुर भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि त्योहारों पर इस प्रकार मिलजुल कर कार्य करना और सामूहिकता से त्योहार मनाना अपने आप में बेहतर कार्य है। इससे समाज में भी अच्छा संदेश जाता है। साथ ही आपस में भाईचारा बढ़ता है। उन्होंने युवाओं का इसके लिए आभार भी जताया। इस अवसर पर रमन, राहुल, भारत, अमन, रोहित, नरेंद्र ठाकुर, देशराज, प्रकाश चंद, शंकर ठाकुर, देशराज ठाकुर सहित अन्य लोग मौजूद रहे।