{"_id":"650590bc410b2ff40e05c4e9","slug":"anjalis-first-position-in-rangoli-competition-bilaspur-news-c-92-1-bls1002-5693-2023-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: रंगोली प्रतियोगिता में अंजलि का पहला स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: रंगोली प्रतियोगिता में अंजलि का पहला स्थान
विज्ञापन
-ओजोन परत का संरक्षण अति आवश्यक : राम कृष्ण
संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। स्वामी विवेकानंद राजकीय महाविद्यालय घुमारवीं में विश्व ओजोन दिवस मनाया गया। इस साल विश्व ओजोन दिवस का शीर्षक है ओजोन परत को ठीक करना और जलवायु परिवर्तन को कम करना। इस अवसर पर महाविद्यालय इको क्लब, विज्ञान संकाय और भूगोल विभाग ने इसी विषय पर आधारित चित्रकला, रंगोली और कोलाज मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया।
रंगोली में अंजलि ठाकुर ने पहला, अर्शिता ठाकुर ने दूसरा और कनिका ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। कोलाज मेकिंग प्रतियोगिता में इशिता ने प्रथम, रितिका ने दूसरा और दीपाली ने तीसरा स्थान हासिल किया। इस अवसर पर प्राचार्य प्रो. राम कृष्ण ने ओजोन के महत्व और संरक्षण पर बल दिया। इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक प्रो. ज्योति बरवाल, प्रो. बच्चन सिंह, प्रो. सुरेश शर्मा, डॉ. विक्रम कपिल, डॉ. सूर्य कांत, डॉ. हंसा, प्रो. ज्योत्स्ना और प्रो. किरण उपस्थित रहीं।